Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एक साल से फरार मारपीट एवं हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

बातोदा थाना पुलिस ने एक साल से फरार मारपीट एवं हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी कमलसिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी रघुनाथपुरा बामनवास को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महानिरीक्षक भरतपुर रेंज के निर्देश पर 31 अगस्त 2021 से पूर्व मामलों के निस्तारण हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

Police arrested accused of assault and attempt to murder absconding for a year in batoda sawai madhopur

 

 

 

जिसके तहत पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी सुरेश कुमार खींची व पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास तेज कुमार पाठक के निर्देशन में बाटोदा थाने में आईपीसी व एससी/एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी कमलसिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी रघुनाथपूरा बामनवास को अपराध की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए वृताधिकारी वृत बामनवास द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था।

 

 

 

 

टीम ने बाटोदा थानाधिकारी रामकेश मीना के सुपरविजन में आज गुरुवार को लालसोट से आरोपी को दस्तयाब किया। बाद में आरोपी को अनुसंधान हेतु बामनवास पुलिस को सुपुर्द किया गया। मामले की जांच तेज कुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में रामकेश मीना थानाधिकारी बाटोदा, मदनलाल हेड कांस्टेबल, विनीत कांस्टेबल एवं रूपसिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !