Saturday , 5 September 2026
Breaking News

महिला के साथ छेड़छाड़ कर दु*ष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने महिला के साथ छे*ड़छाड़ कर दु*ष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी धर्मराज मीना पुत्र श्री रामलाल को गिरफ्तार किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने और महिला और बालकों के संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई हेतू अभियान चलाया हुआ है।

 

 

Police arrested accused of molesting and attempting to rape a woman in chauth ka barwada sawai madhopur

 

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल कुमार डोरिया के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है। थानाधिकारी ने बताया की गठित टीम द्वारा आरोपी धर्मराज मीना पुत्र रामलाल मीना निवासी रोशनपुरा सौंप, जिला टोंक को रेलवे स्टेशन चौथ का बरवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया की गत दिनांक 3 जनवरी 2024 को पीड़िता ने चौथ का बरवाड़ा थाने पर रिपोर्ट पेश की कि प्रार्थीया आज दिन के 1 बजे करीब हेडपम्प पर पानी भरकर अपने घर आ रही थी। रास्ते में पड़ी केबिन के पास धर्मराज मेरे पास आया।

 

 

 

 

धर्मराज के साथ आशाराम पुत्र रामगोपाल मीना निवासी नयागांव ने जबरन मुझे पकड़ कर जंगल में घसीटते हुये ले गये। प्रार्थीया के साथ छे*ड़छाड़ कर जबरन ब*लात्कार करने का प्रयास करने लगा। प्रार्थीया चिल्लाई तो इतने में आस – पास से कई आदमी आ गये। इतने में धर्मराज मीना अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोडकर भाग गया। जिस पर मुकदमा आईपीसी की धार में चौथ का बरवाड़ा थाने पर दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, विनोद कुमार कांस्टेबल, मोहित कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !