Saturday , 5 September 2026
Breaking News

5 किलो डोडा पोस्त सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ रखने वाले अपराधियों के विरूद्व अभियान चला रखा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए गुरुवार को पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर राकेश कुमार राजौरा के सुपरविजन में श्री करण सिंह राठोड पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बौंली एवं पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नांकाबन्दी के दौरान नाके का शिशोलाब पर एक व्यक्ति को डोडा पोस्त परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के कब्जे से 5 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया।

Police arrested accused with 5 kg doda pop in Sawai Madhopur

घटना का विवरणः- गुरुवार को थानाधिकारी करण सिंह राठोड पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बौंली मय जाप्ता शिशोलाब नाका, जयलालपुरा मोड़ पर नाकाबन्दी कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति पैदल पैदल जा रहा था। जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर उस आदमी को रोककर नाम पता पूछा तो संधिग्द ने अपना नाम रामरुप पुत्र प्यारे लाल निवासी हिन्दुपुरा थाना बौंली होना बताया। जिसे पुलिस को देखकर जाने के सम्बन्ध में पूछा तो सन्तोष जनक जवाब नहीं दिया जिस पर आरोपी की तलासी ली गई। तलसी के दौरान आरोपी के पास 5 किलो डोडा पोस्त मिला, जिसे जब्त किया गया एवं आरोपी को गिरफतार किया गया। पुलिस की टीम मे कार्रवाई के दौरान करण सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बौंली, जगराम सिंह एएसआई, राजेन्द्र सिंह धाकड कांस्टेबल, प्रदीप सिंह कांस्टेबल, चैनसिंह कांस्टेबल एवं नरेन्द्र कांस्टेबल शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !