Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

शांति भंग करने के 4 आरोपी गिरफ्तार:-

नरेन्द्र सिहं एएसआई थाना कोतवाली ने लखन प्रजापत पुत्र रमेश प्रजापत निवासी कुण्डेरा हाल कर्मचारी मोतीबाग होटल तथा कन्हैयालाल पुत्र कैलाश वाल्मिकी निवासी नई बस्ती खटुपरा हाल कर्मचारी होटल मोतीबाग कोतवाली जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार भीमसिंह हेड कांस्टेबल थाना मानटाउन ने राजेश पुत्र कन्हैयालाल निवासी खोदरीना थाना टहला जिला अलवर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार रमेशचन्‍द हेड कांस्टेबल थाना गंगापुर सिटी ने गोविन्द पुत्र पूरण सिंह निवासी कीरपाडा गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तारः-

राजवीर सिहं चम्पावत आरपीएस वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर ने सद्दाम पुत्र माहिर निवासी शिव मन्दिर के पास रेल्वे कॉलोनी कोतवाली सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली सवाई माधोपुर पर मुकदमा नंबर 485/21 धारा 147, 148, 149, 323, 341, 307, 435, 120बी आईपीसी 3/25 आर्मस एक्ट 3 एससी/सटी एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

Police arrested eleven accused in sawai madhopur

 

 

अवैध देशी शराब बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार:-

पप्पूलाल सहायक उप निरीक्षक थाना रवांजना डूंगर ने मोहम्मद इस्लामुद्द्दीन पुत्र मोडु खान निवासी मुई थाना रवांजना डूंगर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी निर्माणाधिन एक्सप्रेक्स हाईवे मुई में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 54 पव्वे देशी शराब के जप्त कर धारा 19/54 एक्साइज एक्ट में थाना रवांजना डूंगर पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

इसी प्रकार जगदीश सिंह हेड कांस्टेबल पीलोदा ने रामराज उर्फ राम पुत्र कल्याण गुर्जर निवासी रेण्डायल गुर्जर थाना पीलौदा को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम रेण्डायल गुर्जर में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 देशी शराब ढोला मारू के जप्त कर धारा 19/54 एक्साइज एक्ट में थाना पीलोदा पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

सट्टे की खाईवाली करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-

नरेन्द्र सिहं एएसआई थाना कोतवाली ने प्रदीप पुत्र बजरंग लाल सैनी निवासी सत्यनारायण मन्दिर के पास आलनपुर पुलिस थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी आलनपुर में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुए पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 650 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तारः-

सुनील दत्त हेड कॉनस्तबले थाना उदेई मोड़ ने फरीयाद खान पुत्र कमरुद्दीन निवासी लोको कॉलोनी गंगापुर सिटी, सगीर खान पुत्र बरकत खान निवासी लोको कॉलोनी गंगापुर सिटी सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान सचिन बीयर बार के पीछे गंगापुर सिटी सालोदा में ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 1570 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर 13 आरपीजीओ में थाना उदेई मोड़ पर दर्ज किया गया।

 

इसी प्रकार थान सिंह हेड कांस्टेबल थाना उदेई मोड़  ने सद्दाम हुसैन पु्त्र कलाम निवासी गद्दी मिर्जापुर थाना उदेई मोड़ गंगापुर सिटी को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान दुल्हन मेरिज होम के पास गंगापुर सिटी में ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए, जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 920 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर 13 आरपीजीओ में थाना उदेई मोड़ पर दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !