Sunday , 6 September 2026
Breaking News

हत्या करने का मुख्य आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

सुधीर चौधरी पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के सुपरविजन में हिमाशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी तथा पार्थ शर्मा सी.ओ. बामनवास के निर्देशन में थानाधिकारी नरेश कुमार मीना पु.नि. थाना बामनवास द्वारा मय टीम रूपसिंह स.उ.नि., हनुमान सिंह कानि., सुरेन्द्र कानि., लक्ष्मी कानि., कैलाश कानि., डिप्टी सिंह कानि., देवेन्द्र कानि. के मु.नं. 56/20 मे नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षैत्र व जिला हाजा के थाना क्षेत्रों पर गिरफ्तारी हेतु मय टीम के अथक प्रयास किये जा रहे थे लेकिन अभियुक्तगण शातिर किस्म के होने के कारण मोबाईल स्विच ऑफ करके अपने निवास व रिश्तेदारों के निवासों से फरार चल रहे थे। दिनांक 19/04/2020 को दौराने तलाश मुलजिम व कोरोना सक्रमंण रोकथाम हेतू कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मुकदमा हाजा का नामजद आरोपी नाहर सिंह पुत्र पुखराज मीना निवासी कोहली प्रेमपुरा राहूबास तिराहा लालसोट दौसा मार्ग पर कहीं जाने की फिराक में खडा हुआ है।

Police arrested main accused murder case weapons

उक्त इतला पर थानाधिकारी मय जाप्ता व पूर्व से रवानाशुदा टीम को हमरा लेकर मुखबिर की मुताबिक सूचना राहूबास तिराहा लालसोट पहूंचा, जहां आरोपी को घेरा देकर बड़ी मुश्किल से पकड़ा व पूछताछ हेतु थाना लाकर बाद पूछताछ अभियुक्त नाहरसिहं मीना निवासी कोहली प्रेमपुरा थाना बामनवास हत्या के मामले मे सरीक पाये जाने पर मुलजिम को जुर्म धारा 302, 323, 341, 336, 34 आईपीसी व 3/25 आर्मस एक्ट मे गिरफ्तार किया गया। मुलजिम की सूचना पर वारदात में अभियुक्त द्वारा प्रयुक्त किये गये हथियार लाइसेन्स शुदा बन्दूक/राइफल-315 बोर मय 46 जिन्दा कारतूस व 4 खाली कारतूस को बरामद किया गया। मुकदमा हाजा के अन्य अभियुक्त अभी फरार चल रहे है, जिनकी तलाश सरगरमी से जारी है। मुलजिम घटना दिनांक 29/3/2020 से फरार चल रहा था। जो वर्तमान में खेडला खुर्द मण्डावरी में सरकारी अध्यापक के पद पर पदस्थापित है।
उल्लेखनीय है कि मुकदमा हाजा की घटना दिनांक 29/03/2020 को घटित हुई थी, जिसमे मृतक प्रेमराज मीना पुत्र हरकेश मीना निवासी कोहली प्रेमपुरा को मुख्य अभियुक्त नाहर सिंह द्वारा रास्ते व जमीन के पुराने विवाद को लेकर गांव कोहली प्रेमपुरा मे गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !