Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हत्या के फरार आरोपी बबलू को किया गिरफ्तार

सुरेंद्र सिंह उ.नि. थानाधिकारी थाना बाटोदा ने एक साल से फरार वांछित मफरुर अभियुक्त बबलू पुत्र विश्राम निवासी सुमेल, पुलिस थाना बाटोदा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त मुल्जिम व उसके साथी मुल्जिमानों द्वारा 24/10/2019 को सोदान धोबी निवासी गढ़ी गोपालपुरा के साथ मारपीट कर अधमरा छोड़कर चले गए।

Police arrest murder accused in sawai madhopur

मजरुब को ईलाज हेतु गांगपुर सिटी ले जाते समय मुल्जिमानों द्वारा एम्बुलेंस को इलाका थाना सदर में रुकवाकर मजरुब सोदान धोबी का अपहरण कर हत्या कर दी थी। जिसके संबंध में थाना बाटोदा पर मुकदमा नम्बर 201/2019, धारा 307 आईपीसी व 3 एससी/एसटी एक्ट एवं पुलिस थाना सदर गांगपुर सिटी पर मु.नं. 304/2019 धारा 302 आईपीसी व 3 एससी/एसटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों के क्रम में हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गांगपुर सिटी, तेजकुमार पाठक, वृताधिकारी, वृत बामनवास के निकट सुपरविजन में सुरेंद्र सिंह थानाधिकारी बाटोदा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिरान की सूचना एवं पुख्ता जानकारी के आधार पर एक साल से फरार वंचित मफरुर अभियुक्त बबलू पुत्र विश्राम निवासी सुमेल, पुलिस थाना बाटोदा, जिला सवाई माधोपुर को दिनांक 31/08/2020 को रात्रि को गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !