Saturday , 13 June 2026
Breaking News

अवैध शराब सहित एक आरोपी को दबोचा

चौथ का बरवाड़ा थाना पॉलिक ने अवैध शराब सहित एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी धनराज पुत्र मगना को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी को TUBORG 1880 STRONG Premium Beer 650 ML कांच की 20 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

Police arrested one accused with illegal liquor in chauth ka barwara sawai madhopur

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज भरतपुर व पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुनील कुमार विश्नोई  के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राकेश राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल कुमार डोरिया वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में टीनू सोगरवाल थानाधिकारी थाना चौथ का बरवाड़ा के नेतृत्व में गठित टीम दीपक कुमार हेड कांस्टेबल, शीशपाल कांस्टेबल, रामप्रसाद कांस्टेबल को गश्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम आदलवाड़ा में कन्जर बस्ती में दुकान के पास कार्टूनों व कट्टों में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बेची जा रही  है।

 

चैकिंग के दौरान आरोपी धनराज पुत्र मगना निवासी रामगढ़ की ढाणी आदलवाड़ा कलां चौथ का बरवाड़ा को TUBORG 1880 STRONG Premium Beer 650 ML कांच की 20 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। जिस पर थाना चौथ का बरवाड़ा पर मुकदमा एक्साईज एक्ट में  दर्ज किया गया एवं अनुसंधान राकेश कुमार हेड कांस्टेबल चौथ का बरवाड़ा द्वारा किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप …

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !