Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अलग – अलग मामलों में 23 जनों को धरा

शांति भंग करने के आरोप में 6 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

रामचरण विधूडी हैड कांस्टेबल थाना बामनवास ने अशोक उर्फ पिन्टू पुत्र हंसराज निवासी डूंगरवाड़ा बन्धवाड़ा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार अब्दुल खालिक सहायक उपनिरीक्षक थाना बामनवास ने मुरारीलाल शर्मा पुत्र रामस्वरुप निवासी लिवाली की ढाणी, माशंकर पुत्र रामस्वरुप निवासी लिवाली की ढाणी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

इसी प्रकार जोधराज हैड कांस्टेबल थाना खण्डार ने हरगोविन्द पुत्र लड्डु लाल निवासी वस्सी मोहल्ला खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जब्बार शाह सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने प्रहलाद कुमार पुत्र गुलाबचन्द कोली निवासी गांधी कॉलोनी गंगापुर सिटी, विजेन्द्र कुमार पुत्र गुलाब चन्द कोली निवासी गांधी कॉलोनी गंगापुर सिटी  को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

 1 वारंटी गिरफ्तार:-

 

 

जगदीश हैड कांस्टेबल थाना पीलोदा ने फरार वारण्टी कौशल किशोरर उर्फ पप्पू पुत्र जगन मीना निवासी सैवाला को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध न्यायालय जेएम क्रम 1 गंगापुर सिटी द्वारा प्रकरण संख्या 1440/17 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

 

 

सट्टे की खाईवाली करते हुए 10 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

 

सन्दीप सिंह हैड कांस्टेबल थाना कोतवाली ने ओमप्रकाश उर्फ विनोद पुत्र रामस्वरूप निवासी श्यारोली मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सिनेमा गली शहर सवाई माधोपुर में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया। जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 1150 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना कोतवाली पर प्रकरण संख्या 507/21 दर्ज किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार जीतेन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली ने रामेश्वर पुत्र हुकमचन्द निवासी रैगर मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर थाना कोतवाली सवाई माधोपुर को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी गुरूद्वारे के पास शहर सवाई माधोपुर में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 950 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना कोतवाली पर प्रकरण संख्या 508/21 दर्ज किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार शिवपाल सिंह हैड कांस्टेबल थाना मानटाउन ने दिलखुश पुत्र मनसाराम निवासी कंकाली माता के पास चौरू थाना अलीगढ जिला टोंक को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी बालाजी कटला बजरिया में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 2120 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 382/21 दर्ज किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार कृष्णावतार सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने मोनू उर्फ शिवप्रसाद पुत्र मौजीराम निवासी बटावटी थाना नैनवा जिला बूंदी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी बाबा टी स्टाल सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 3500 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 383/21 दर्ज किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार रामराज सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने संजय पुत्र रामप्रसाद निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी बालाजी कटला बजरिया में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 1110 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 384/21 दर्ज किया गया।

 

 

Police Arrested twenty three Accused From Sawai Madhopur

 

 

इसी प्रकार हुकम सिह हैड कांस्टेबल थाना मानटाउन ने अजय पुत्र अशोक निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी गीता स्कुल के सामने बजरिया में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 820 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 385/21 दर्ज किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार सूरजपाल हैड कांस्टेबल थाना मानटाउन ने अशोक पुत्र दुर्गालाल निवासी पलाई थाना उनियारा जिला टोंक को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी जामा मस्जिद के सामने बजरिया में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया, जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 720 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 386/21 दर्ज किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार गिर्राज प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने गणपत पुत्र गिरधारी निवासी जटवाड़ा कलां को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी साहूनगर स्कुल के सामने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 760 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 387/21 दर्ज किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार जगदीश प्रसाद हैड कांस्टेबल थाना पीलोदा ने बनीसिंह पुत्र मोलाराम निवासी परीता थाना कुडगांव जिला करौली को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी घोडा बाबा विनेगा में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 1250 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना पीलोदा पर प्रकरण संख्या 120/21 दर्ज किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार जगदीश प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक थाना सदर गंगापुर सिटी ने गोविन्द पुत्र तुलसी निवासी जाटव बस्ती मिर्जापुर गंगापुर सिटी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी बल्लु जाटव कि दुकान के पास जाटव बस्ती मिर्जापुर गंगापुर सिटी में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 540 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना सदर गंगापुर सिटी पर प्रकरण संख्या 233/21 दर्ज किया गया।

 

 

दर्ज मुकदमात के 6 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

राकेश राजौरा वृत्ताधिकारी वृत ग्रामीण ने दीपक पुत्र दिनेश निवासी जैतपुर थाना खण्डार को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना खण्डार पर मुकदमा नंबर 290/2021 धारा 498ए, 304बी ता.हि. में दर्ज किया गया था। इसी प्रकार फैयाज खॉन सहायक उपनिरीक्षक थाना खण्डार ने सुरेन्द्र उर्फ काडु पुत्र घनश्याम निवासी भडेरड़ा, हाल गंगा कॉलोनी थाना चंदेरिया जिला चित्तोडगढ़ को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना खण्डार पर मुकदमा नंबर 307/21 धारा 323, 341, 307, 34 आईपीसी में दर्ज किया गया था।

 

 

 

 

इसी प्रकार महेश कुमार हैड कांस्टेबल थाना सदर गंगापुर सिटी ने हनुमान पुत्र मोहरसिंह निवासी सहजपुर गंगापुर सिटी, विकास पुत्र लखन सिंह निवासी आस्ट्रोली  गंगापुर सिटी को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपीयों के विरूद्ध थाना सदर गंगापुर सिटी पर मुकदमा नंबर 227/21 धारा 379 आईपीसी में दर्ज किया गया था। इसी प्रकार सुनील थानाधिकारी थाना सूरवाल ने रामोतार गुर्जर पुत्र रामसिहं निवासी बाडौलास  को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना सूरवाल पर मुकदमा न 215/2021 धारा 379 आईपीसी व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया था। इसी प्रकार मुरारी लाल हैड कांस्टेबल थाना उदेई मोड़ ने सद्दाम हुसैन पुत्र कमरुद्दीन निवासी चमनपुरा थाना उदई मोड़ को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना उदेई मोड़ पर मुकदमा नंबर 308/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !