Sunday , 7 June 2026
Breaking News

फायरिंग के मुकदमे में पुलिस ने दो आरोपियों को धरा

मानटाउन थाना पुलिस ने फायरिंग के दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्लू एवं रमेशचन्द पुत्र नेनू एवं राजेन्द्र मीना पुत्र नेतराम को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुनील कुमार के निर्देशानुसार सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के सुपरविजन व थानाधिकारी मानटाउन जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में कृष्णवतार सहायक उप निरीक्षक मय जाप्ता के द्वारा थाना मानटाउन पर दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्लू पुत्र जगदीश निवासी करेल मलारना डूंगर एवं राजेन्द्र मीना पुत्र नेतराम निवासी चैनपुरा मलारना डूंगर को प्रोडक्शन वारंट पर जिला कारागृह जिला दौसा से प्राप्त कर गिरफ्तार किया है।

 

 

Police arrested two accused in firing case in sawai madhopur

 

दोनों की आरोपियों से अनुसंधान जारी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी गत दिनांक 17/11/2021 को दिन के करीब 11 बजे अम्बेडकर कॉलोनी खैरदा में एटियोस गाड़ी में बैठकर आये और रामकिशोर मीना निवासी गिरधरपुरा की बलेनो गाड़ी को रुकवाकर उस पर जान से मारने की नियत से कट्टे से फायरिंग की थी। इस दौरान पुलिस टीम में जगदीश भारद्धाज थानाधिकारी थाना, कृष्णवतार सहायक उप निरीक्षक, शैतान सिंह कांस्टेबल एवं शिवपाल हेड कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !