Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की पालना को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

कोरोना गाइडलाइन की अनिवार्यतः पालना की जाए। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करें। अनुमत गतिविधियों के लिए भी अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले। मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने के लिए समझाइश के साथ सख्ती बरती जाए। ये संदेश देते हुए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय के बजरिया एवं कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजारों मे पैदल मार्च किया।
कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जन अनुशासन पखवाड़े के बाद सोमवार से महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडा घोषित किया गया है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए इसमें कड़ी पाबंदिया लगाई गई है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों का सहयोग आवश्यक है। लोग घर पर रहेए सुरक्षित रहे। अतिआवश्यक हो तभी अनुमत गतिविधि के लिए घर से बाहर निकले। ये पाबंदियां लोगों की जान बचाने के लिए है। जान है तो जहान है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आमजन का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन की पालना नहीं करने एवं प्रोटोकॉल तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की पालना तथा लोगों को जागरूक करने के लिए उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नारायण तिवाड़ी, पुलिस उपाधीक्षक शकील, पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया, मानटाउन थानाधिकारी कुसुमलता मीना, यातायात निरीक्षक सहित पुलिस के जवानों ने बजरिया, रेलवे स्टेशन, बरवाड़ा स्टैंड, टोंक रोड़ होते हुए पैदल मार्च निकाला। इसी प्रकार कोतवाली थाना क्षेत्र के आलनपुर, मंडी रोड़, शहर के मुख्य बाजार में भी पैदल मार्च निकाला गया। इससे पूर्व दोपहर को दो बजे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने बजरिया क्षेत्र में वाहन मार्च निकालकर बाजारों में कोरोना गाइडलाइन तथा रेडअलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के पालना का जायजा लिया। इसी प्रकार सुबह आठ बजे भी वाहन एवं पैदल मार्च निकालकर पुलिस एवं प्रशासन ने लोगों से जन अनुशासन पखवाड़े में गाइडलाइन की पालना करने तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आग्रह किया।

Police conduct flag march for cradle of Red Alert Jan anushasan pakhwada

इसी प्रकार बामनवास में नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य मार्केट में आज पुलिस उपाधीक्षक तेज कुमार पाठक सहित थाना अधिकारी बृजेश कुमार मीणा के निर्देशन में आज बामनवास थाने के संपूर्ण पुलिस कर्मियों के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के बाजार सहित पंचायत समिति रोड़ गौतम मोहल्ला होते हुए छोटा दरवाजा से बागरिया दरवाजा होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से बस स्टैंड से बाइक रैली के माध्यम से लोगों को राजस्थान सरकार के द्वारा लगाए गए रेड़ अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की पालना को लेकर निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक तेज कुमार पाठक द्वारा बताया गया कि कोरोनावायरस भयावह स्थिति में है पूरे देश के लोग इस गंभीर बीमारी से परेशान है इसलिए जनता से अपील करते हुए कहा कि घरों पर रहें सुरक्षित रहें आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले अन्यथा अपने घर पर सुरक्षित रहें। शादी जैसे सामूहिक प्रोग्राम में कम से कम जाएं और राजस्थान सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइन की पालना करें। ताकि आप पर बीमारी हावी ना हो सके। इस मौके पर थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा ने बताया कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक के लोगों के वैक्सीन चालू कर दी गई है और अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं ताकि इस कोरोनावायरस से आप जंग जीतने में कामयाब हो सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !