Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पुलिस ने नहीं लिखी संवेदक द्वारा अभद्रता की रिपोर्ट, पीएचडी कार्मिकों में रोष

बामनवास :- जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय अनुभाग पिपलाई में कनिष्ठ अभियंता पद पर कार्यरत नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस में प्राथमिकी देकर एक ठेकेदार पर हैंडपंप बिलों का जबरन भुगतान कराने का दबाव बनाते हुए उनके साथ अभद्रता करने की शिकायत की है। कनिष्ठ अभियंता नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में नवीन हैंडपंप स्थापित किए जाने का कार्य में मैसर्स राम लखन एंड कंपनी (माडा मीना) नारोली डांग तहसील सपोटरा जिला करौली को दिया गया था।

 

Police did not write the report of indecency by the sensor, fury among PhD personnel in bamanwas sawai madhopur

 

फर्म के द्वारा 15 से 19 जुलाई के बीच विभिन्न स्थानों पर कुल 10 नग हैंडपंप वेधन का कार्य किया गया था। लेकिन अब तक कुल 10 नग में से 2 नग हैंडपंप (मोरपा गेट एवं बाढ़ पनियाला) को स्थापित नहीं किया। जिसके बावजूद बिल भुगतान के लिए उन पर नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे फर्म पार्टनर विजय मीणा द्वारा कार्यालय में उपस्थित होकर बिल माप पुस्तिका पर जबरन हस्ताक्षर किए जाने के लिए जोर जबरदस्ती एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। वही उनको मारने पीटने की भी धमकी दी गई।

 

 

मौके पर कार्यालय में उपस्थित सहायक कर्मचारी बलवंत गुर्जर एवं ओंकार सिंह इस दौरान उपस्थित थे। कनिष्ठ अभियंता ने प्राथमिकी देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक राजस्थान के उपशाखा अध्यक्ष कम्मू लाल मीणा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने यहां बुधवार को उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर ड्यूटी समय के दौरान कनिष्ठ अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की है।

 

ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि इस मामले में आरोपित को यदि 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे विवश होकर सभी जल वितरण स्कीमों पर प्रदर्शन करेंगे तथा जिला मुख्यालय पहुंचकर इस संबंध में जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में आगाह किया गया कि पेयजल आपूर्ति के लिए आमजन को किसी तरह परेशानी ना हो। इसके लिए पुलिस को इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करनी होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !