Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस करें कड़ी कार्रवाई – जिला कलेक्टर

जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

 

आगामी दिनों में विभिन्न समुदायों के कई त्यौहार जैसे रामनवमीं, अम्बेडकर जयन्ती, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, परशुराम जयंती, ईद उल फितर त्यौहार आ रहे हैं। इन त्यौहारों के मध्यनजर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित कर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बरकरार रखने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ओला ने कहा कि जिले में पूर्ण सद्भाव, सौहार्द, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना जिले के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

 

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि छोटी से छोटी घटना को पूर्ण गम्भीरता से लेकर गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों के विरूद्ध तत्काल एक्शन लें। उन्होंने अधिकारियों को बिना अनुमति जूलूस, सड़क पर डीजे बजाने पर रोक की पूर्ण पालना करवाने के निर्देश दिये। साथ ही त्यौहारों के पहले संबंधित रूट का फ्लैगमार्च करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद जुलूस या अन्य कोई धार्मिक आयोजन होता है और यह निर्धारित रूट के बजाय अन्य स्थान से गुजरता है, भडकाऊ नारे लगाये जाते हैं, किसी भी राहगीर, दुकानदार या अन्य व्यक्ति को परेशान किया जाता है तो सम्बंधित व्यक्ति के साथ ही आयोजक पर भी कठोर कार्रवाई होगी।

 

Police should take strict action against those who disturb communal harmony - Sawai Madhopur Collector Suresh Kumar Ola

 

डीजे संचालक सुनिश्चित कर लें कि आयोजक ने डीजे बजाने की पूर्व अनुमति प्राप्त कर ली है। इसका उल्लंघन होने पर डीजे जब्त करने के साथ ही डीजे संचालक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। अपराधी चाहे किसी धर्म, जाति या वर्ग का हो, अपराध में उसकी संलिप्तता पाये जाने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि एक छोटी सी लगने वाली घटना पूरे जिले का नाम बदनाम करती है, दूसरे स्थानों पर भी तनाव की सम्भावना बनती है, छवि को आंच आती है, कई वर्षों तक इसका दंश और आपसी मनमुटाव जारी रहता है, अर्थव्यवस्था, रोजगार की स्थिति खराब होती है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने कहा कि जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल है। पुलिस प्रो-एक्टिव होकर शांति व्यवस्था कायम रखने की दिशा में कार्य करें। त्यौहारों को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश संबंधित थानाधिकारी को दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !