Friday , 4 September 2026
Breaking News

प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को किया रवाना

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2020 के प्रथम चरण में पंचायत समिति खंडार एवं चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के शुक्रवार, 17 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए मतदान दलों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रांगण में अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री देकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।
प्रथम चरण के चुनाव के लिए अंतिम प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह ने कहा कि मतदान अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों की अक्षरशः पालना करते हुए चुनाव सम्पन्न करवाएं। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों, मतदान अधिकारियों एवं सहायक मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से चुनाव के लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई है। मतदान अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय रखते हुए मतदान की प्रक्रिया पूरी करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों से कहा कि मतदान प्रक्रिया में सरपंच का मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा। ईवीएम की हैंडलिंग पूरी केयर के साथ की जाए। इसी प्रकार मतदान प्रारंभ करने से पूर्व मॉक पोल करवाया जाए। मॉक पोल के बाद ईवीएम को क्लियर किया जाए। सभी प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता के साथ करवाई जाए। उन्होंने मतदान अधिकारियों से कहा कि पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता रखते हुए चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं। प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों से कहा कि विवेकशील, संवेदनशील, समर्पित एवं सहयोग के साथ नियमों की पालना करते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाएं।

Polling parties left first phase voting
इस मौके पर निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक मनीष गोयल ने भी मतदान अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पंचायत राज व्यवस्था को सुदृढ बनाने का कार्य है। इस कार्य को सभी मिलकर पूरी निष्पक्षता, ईमानदारी तथा प्रक्रिया अपनाकर करें।
प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। उन्होंने पार्टियों के साथ जाने वाले सुरक्षा कर्मियों के अलावा पंचायत स्तर पर नियुक्त किए गए कार्मिकों, मोबाइल टीम आदि के संबंध में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने कार्मिकों का आत्म विश्वास बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को आपसी समन्वय के साथ दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए करवाएं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम कैलाश चंद्र, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार एवं दक्ष प्रशिक्षकों ने मतदान दलों को रवानगी से पूर्व मतदान की प्रक्रियाए चुनाव के नियम, ईवीएम संबंधी नियम तथा अन्य प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया। इस मौके पर एसडीएम खंडार रतनलाल अटल, चौथ का बरवाड़ा एसडीएम दामोदर गुर्जर ने भी जोनल मजिस्ट्रेट आदि को नियमित जोन का भ्रमण करने तथा मतदान दलों के साथ संवाद रखते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने पुलिस पर्सनल्स को निर्देश प्रदान कर चुनाव संबंधी जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !