Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रेक्षाप्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी अध्यात्म के शिखर पुरुष थे – साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा आदर्श नगर के तत्वावधान में तेरापंथ धर्मसंघ के 10वें अधिष्ठाता प्रेक्षाप्रणेता युगप्रधान आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 104वां जन्मदिवस युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी ठाणा-4 के सानिध्य में रामकुंवार साधना भवन, जवाहर नगर, बजरिया में प्रज्ञा दिवस के रूप में मनाया गया। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा आदर्शनगर के मंत्री नरेन्द्र जैन सूरवाल ने बताया कि अध्यात्म जगत के महामनीषी आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के जन्मदिवस समारोह प्रज्ञा दिवस का शुभारंभ साध्वीश्री निर्मल प्रभाजी व डॉ. जिनयशाजी के महाप्रज्ञ अष्टमक संगान से हुआ।

 

Preacher Acharyashree Mahapragyaji was the pinnacle of spirituality - Sadhvishree Punyaprabhaji

 

 

इस अवसर पर सभा अध्यक्ष धर्मराज जैन, रामप्रसाद जैन रेंजर, रतन लाल जैन आलनपुर, चंद्रप्रकाश जैन श्यामोता, नरेन्द्र जैन झंडे वाले, अनिल जैन एडवोकेट, अशोक जैन खटूपुरा आदि ने अपने महत्वपूर्ण विचारों की अभिव्यक्ति दी। इस अवसर पर वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल की बहिनों ने अभिनन्दन गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर धर्म सभा को उद्बोधित करते हुए साध्वी श्री पुण्यप्रभाजी ने कहा कि आचार्यश्री महाप्रज्ञजी अध्यात्म जगत के शिखर पुरुष थे। उन्होंने अपनी जागृत प्रज्ञा से जन जन के कल्याण हेतु प्रेक्षाध्यान पद्धति का आयाम प्रस्तुत किया। खाद्य संयम व क्रोध विजय को व्यवहार जगत में अपना कर अनूठा जीवंत मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके द्वारा दिये गए जीवन विकास के सूत्रों को अपना कर हम स्वयं पर कल्याण कर सकते है। कार्यक्रम का काव्यमय कुशल संचालन साध्वीश्री निर्मलप्रभाजी ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !