Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पांच दिवसीय महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

शिवाड़ कस्बे के आस्था धाम घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में 8 मार्च से शुरू होने वाले पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। रंग रोगन से घुश्मेश्वर मंदिर एवं देवगिरी पर्वत दमकने लगा है। मंदिर परिसर व देवगिरी पर्वत पर फ्लड लाइटों सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्थाओं का काम पूरा हो चुका है। ट्रस्ट द्वारा नई धर्मशाला की साफ-सफाई और बिजली, पानी की व्यवस्था की जा रही है। मेला मैदान में झूले चकरी भी लगना शुरू हो गए हैं दुकान आने लग गई है।

 

वहीं ग्राम पंचायत द्वारा मेला परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बिजली व्यवस्था के लिए कर्मचारी नियुक्त किए जाने के निर्णय के साथ ही चैकीदार पार्किंग व्यवस्था माइक एवं शौचालय व्यवस्थाओं की तैयारी लगभग पुरी कर ली गई है। घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव 8 मार्च से शुरू होगा। इस दिन दोपहर 12 बजे गौतम आश्रम से विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजा के साथ निकाली जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस सेवा प्रमुख राजस्थान शिव लहरी, पंजाब पंडित ज्योतिषाचार्य हरदेव अर्जुन, मनीष दास महाराज निवाई करेंगे। दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर में मुख्य शिखर पर धर्म ध्वजारोहण किया जाएगा।

 

Preparations for five-day Mahashivratri festival in final stage

 

जिसके मुख्य अतिथि आरएसएस सेवा प्रमुख शिव लहरी होंगे। इसके बाद बैंड वादन का शुभारंभ टोक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया करेंगे तथा कालरा भवन में रात्रि पारंपरिक शास्त्रीय संगीत का मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मुकेश दाधीच दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे। 9 मार्च को प्रदोष पूजा चार पहर दिनभर चलेगी और शाम 6 से 7 तक बैंड वादन होगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत प्रेम देवी निराला ने बताया कि मेला परिसर में मेले के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा वाहनों को ईसरदा सारसोप मोड महापुरा मोड़ कुशवाहा कुआं पर ही रोक लिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि कस्बे में घुश्मेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं इसके बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ईसरदा, टोंक, बरौनी, निवाई मार्ग शिवाड़, जामडोली मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने के कारण उखड़ी हुई है गिट्टिया श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने के कारण मंदिर ट्रस्ट एवं ग्राम पंचायत द्वारा नाराजगी जताई जा रही है। यह मार्ग जयपुर, टोंक, बौंली, दौसा से आने वाले श्रद्धालुओं का मुख्य मार्ग है। साथ ही पांच दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के लिए इसरदा स्टेशन पर दयोदया एक्सप्रेस के ठहराव के लिए मंदिर ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !