Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

शिवाड़ में महाशिवरात्री मेले की तैयारियां जोरों पर

शिवाड़ कस्बे के घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाला 5 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले की तिथि करीब आने के साथ मेले की तैयारियां जोरों से होने लगी है। मंदिर परिसर में साफ-सफाई के बाद रंग, रोगन व पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मंदिर में महाशिवरात्रि पर भगवान भोले के जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु आते हैं। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी भी मेले को नजदीक आते देख कर मेले की तैयारियों में युद्ध स्तर से जुड़ हुए हैं। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंदिर में आने वाले शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़े इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

 

वहीं मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा को भी सुधारने व देव गिरी पर्वत पर लगी प्रतिमाओं पर रंग रोगन का कार्य भी अंतिम चरणों में हैं साथ ही 24 घंटे मंदिर परिसर वह देवगरी पर्वत पर बिजली की रोशनी की व्यवस्था की गई है। 18 फरवरी शनिवार को प्रातः 11 बजे गौतम आश्रम से शोभायात्रा प्रारंभ होगी जिसके मुख्य अतिथि सेवा प्रमुख राजस्थान स्वयंसेवक संघ शिवलहरी व मनीष दास महाराज होंगे। अध्यक्षता पंडित हरदेव अर्जुन ज्योतिषाचार्य पंजाब करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र पराना टोंक, विष्णु चेतानी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीकर, सुरेंद्र चतुर्वेदी जयपुर होंगे।

 

 

Preparations for Mahashivratri fair in full swing in Shivar

 

दोपहर 1 बजे मंदिर शिखर पर मुख्य अतिथि शिवलहरी व विशेष अतिथि के कर कमलों द्वारा ध्वजारेहण, दोपहर 3 बजे मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया करेंगे। रात्रि 9 बजे कालरा सत्संग भवन में महाशिवरात्रि का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश दाधीच प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा करेंगे। 19 फरवरी को संपूर्ण दिन महाशिवरात्रि पूजन लक्ष्मी उद्यान का नवीनीकरण 11 बजे मुख्य अतिथि शशि देवी एवं गौरव जैन करेंगे। नवीन रसोईघर का लोकार्पण 12 बजे मुख्य अतिथि राजेंद्र केडया जयपुर करेंगे एवं नवीन सत्संग भवन का लोकार्पण दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि शिवरतन करनानी परिवार करेगा तथा रात्रि 9 बजे दशहरा मैदान पर विशाल भक्ति संध्या का आयोजन होगा।

 

इसके मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभुलाल सैनी होंगे, अध्यक्षता पूर्व विधायक टोंक अजीत मेहता करेंगे। 20 फरवरी सोमवार को विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन दशहरा मैदान में होगा जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नागेश्वर गर्ग होंगे। अध्यक्षता मंगल सिंह सोलंकी ठेकेदार जयपुर करेंगे। सहसंयोजक ग्राम पंचायत शिवाड़, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा शिवाड़, आईसीआईसीआई बैंक शाखा ईसरदा, भारतीय स्टेट बैंक शाखा सारसोप, पंजाब नेशनल बैंक शाखा शिवाड़ होंगे। रात्रि 9 बजे कालरा सत्संग भवन में सोमवारी जागरण का आयोजन भी होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !