Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम दिवस मनाया गया। जिसमें डाॅ. रेखा शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा शहरी क्षेत्र में आने वाली समस्त गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की।

Prime Minister celebrated Safe Motherhood Day at uphc bajariya sawai madhopur

जिसमे संस्था के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. सन्दीप शर्मा ने बताया कि 12 गभर्वती महिलाओं की निःशुल्क जांच हेतु पंजीकृत किया गया, जिसमें प्रथम तिमाही में प्रथम जांच हेतु 5, द्वितीय जांच हेतु 4, तृतीय जांच हेतु 3 व तीन से अधिक एवं एनिमिया से ग्रसित 1 महिलाओं को जिला अस्पताल हेतु रैफर किया गया। विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं की उच्च रक्तचाप, पेट की व बच्चे की धड़कन जांच की गई एवं हरसहाय जगरिया लैब टेक्नीशियन द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, शुगर, वीडीआरएल टेस्ट यूरिन आदि की निःशुल्क जांच उक्त संस्था पर की गई। संस्था पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह की 9 तारीख को मनाया जाता है। जिससे शहरी क्षेत्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं को लाभ प्राप्त होता है।
डाॅ. कमलेश मीना जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर ने समस्त आशाओं को अपने अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मात्त्व दिवस के दिन संस्था पर लाकर समय समय पर बच्चे की धड़कन एवं हीमोग्लोबिन की जांच करवाने व एनिमिया ग्रसित महिलाओं को आयरन की गोलियां लेने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान डाॅ. कमलेश मीना जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर, सुधीन्द्र शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, अभिषेक सोलेमन एनटीसीपी समन्वयक, विनोद शर्मा शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक एनयूएचएम, मनोज शर्मा एनसीडी समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !