Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने खंडार तहसील में तरमीम कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनन्द कुमार ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम की जिले में प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम की पूर्ण सफलता से काश्तकार को बड़ा लाभ मिलेगा, भूमि संबंधी विवाद, धोखाधड़ी पर रोकथाम लगेगी। उन्होंने बताया कि खंडार तहसील में तरमीम के कार्य को जल्दी पूर्ण करने में सहायता हेतु कुछ समय के लिए अतिरिक्त गिरदावर और पटवारी लगाए जायेंगे। उल्लेखनीय है कि गत 73 साल से इस तहसील में सेटलमेंट का कार्य नहीं होने के कारण तरमीम कार्य में बाधा आ रही है। वर्ष 2012 से 2016 तक सेटलमेंट टीम ने यहां कार्य किया लेकिन कार्य अधूरा रह जाने के कारण अब तरमीम में बाधा आ रही है। संभागीय आयुक्त पी. सी. बेरवाल ने प्रमुख शासन सचिव को बताया कि सवाईमाधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, बौंली, गंगापुर सिटी, बामनवास एवं वजीरपुर तहसील ऑनलाइन हो चुकी है, मलारना डूंगर कस्बे को छोड़कर इस तहसील के समस्त पटवार मंडल ऑनलाइन हो चुके है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन में विभिन्न तहसीलों में मॉडर्न रेकार्ड रूम के निर्माण और इसके उपयोग के सम्बंध में जानकारी देते हुये बताया कि सवाईमाधोपुर और ख्ंडार तहसील में रिकॉर्ड रूम संबंधी तीसरे चरण के कार्य पूर्ण हो चुके है। चौथ का बरवाड़ा, बौंली, गंगापुर सिटी और बामनवास में इसके भवन का निर्माण पूर्ण कर उपकरणों के लिये वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

Principal Secretary of Revenue Department gave instructions to expedite the work in Khandar Tehsil

प्रमुख शासन सचिव ने निर्देश दिये कि जमाबंदी, सीमाज्ञान और रिकॉर्ड शुद्धि आदि कार्य निर्धारित समय सीमा में किये जायें। उन्होंने आपदा प्रबंधन विशेषकर आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ और जलभराव की संभावित परिस्थितियों के मध्यनजर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा प्रबंधन के तहत भिजवाए गए ड्रोन एवं क्रय किए गए अन्य उपकरणों के संबंध में फीडबेक लिया। इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता, सवाईमाधोपुर एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, गंगापुर सिटी एडीएम नवरत्न कोली, सवाईमाधोपुर, मलारना डूंगर, खंडार एसडीएम और सीओ(सिटी) व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !