Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लिंग चयन करने या करवाने वालों की सूचना देने पर ढाई लाख का ईनाम

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में उपखण्ड गंगापुर सिटी एवं उपखण्ड बामनवास की उपखण्ड स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक का शुक्रवार को कार्यालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी में आयोजन किया गया। जिसमें आशीष गौतम जिला समन्वयक, पीसीपीएनडीटी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर, डॉ. भूर सिंह मीना कार्यवाहक पीएमओं, राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी, डॉ.के.जी. मीना शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ.उषारानी मीना स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ. विजेन्द्र गुप्ता पैथौलॉजिस्ट राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर व सदस्य उपस्थित रहें।

Prize of two and a half million for giving information of gender selection or getting those done
बैठक में डॉ. कैलाश चंद सोनी उपखण्ड समुचित प्राधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (पक) सवाई माधोपुर ने उपखंड गंगापुर सिटी में पंजीकृत केन्द्रों के नियमानुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण करने, उपखण्ड स्तरीय सलाहकार समितियों की बैठकों का आयोजन नियमित करने पर जोर दिया। पीसीपीएनडीटी एक्ट के सफल क्रियान्वयन हेतु निरीक्षण एवं बैठकों का नियमित आयोजन किया जाना अत्यावश्यक है एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 की पालना में नियमानुसार रिकॉर्ड का संधारण किया जावें इसमें कोताही करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा।
आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने बताया कि पीसीपीएनडीटी सैल द्वारा की जा रही गतिविधियों के तहत पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के प्रावधानों, बेटी अनमोल है, कन्या भ्रूण जांच, हत्या या लिंग चयन करने वाले के बारे में सूचना देने हेतु सरकार द्वारा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख ईनाम, 104, 108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस अप नंबर 9799997795 ईमेल पर देने के बारे में सहित अन्य जानकारी तथा डिकॉय ऑपरेशन के बारे में बताया।
बैठक पश्चात डॉ. कैलाश चंद सोनी उपखण्ड समुचित प्राधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (पक) सवाई माधोपुर एवं आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने गंगापुर सिटी में स्थित पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकृत केन्द्रों का औचक पीआईआर निरीक्षण कर केंद्रों को पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के शत प्रतिशत पालना के निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !