Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शिक्षा मौलिक अधिकार हर बच्चे को देने की हमारी जिम्मेदारी: जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर: प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का निस्तारण उनके घर के नजदीक जाकर करने के लिए शुक्रवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत मुई के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर ने कहा कि शिक्षा मौलिक अधिकार है हर बच्चे को शिक्षा देने की हमारी जिम्मेदारी है।

 

provide every child education District Collector Sawai Madhopur

 

 

शिक्षा वो माध्यम से जिससे गरीब आदमी अपना और अपने आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुनहरा बना सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में साफ-सफाई रखना प्रत्येक ग्रामीण की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की है कि वे पानी व्यर्थ न बहाए आवश्यकता नहीं होने पर नल की टूटी बंद कर दें और गांव में किसी प्रकार की गंदगी न फैलायें। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनरेगा योजना में काम करने के इच्छुक जॉबकार्डधारी ग्रामीणों को तत्काल प्रभाव से काम दिलाया जाए।

 

 

 

 

वहीं उन्होंने पीएम आवास योजना अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों की वरीयता अनुसार सूची पंचायत भवन के सदृश्य स्थान पर चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुई में ग्रामीणों द्वारा भवन निर्माण हेतु भेंट की गई राशि मुख्यमंत्री जनसहभागिता राशि मिलाने के बाद अब करीब साढ़े 32 लाख हो चुकी है जिससे शीघ्र उस राशि से विद्यालय में निर्माण कार्य कराएं जाएंगे।

 

 

 

रात्रि चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने, विद्युत के तार सहीं करवाने, स्कूल भवन का पट्टा बनवाने सहित 35 प्रकरण प्राप्त हुए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, एसडीएम सवाई माधोपुर अनूप सिंह, तहसीलदार विनोद शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी हरि सिंह मीणा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार रामराज मीणा, अतिरिक्त सीएमएचओं डॉ. कैलाश सोनी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !