Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने किया झंडारोहण

देशप्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, शहीद वीरांगनाओं का किया सम्मान

 

73वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में उल्लासपूर्वक और कोरोना गाइडलाइन की पूर्ण पालना के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने झंडा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान का वादन किया गया। मुख्य अतिथि भजनलाल जाटव ने खुली जिप्सी में सवार होकर मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बैंड की धुन के साथ पुलिस, आरएसी के जवानों ने मार्चपास्ट किया। मार्च पास्ट में आरएसी और राजस्थान पुलिस के जवान और एनसीसी कैडेट शामिल रहे। इसका नेतृत्व सीआई श्याम सिंह ने किया।

 

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया। जिसके पश्चात मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री एवं जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने शहीद वीरांगना धोली देवी का तथा जानकी देवी के प्रतिनिधि का सम्मान किया। शहीद वीरांगना धोली देवी के साथ आये उनके 11 वर्षीय पुत्र अभय सिंह से प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर ने स्नेहपूर्वक बातचीत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने जिलेवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुये लोकतन्त्र को मजबूत करने का आव्हान किया।

 

 

 

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा गत 3 साल में आमजन के हितों के लिए किये गये कार्यों, प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार एवं प्रदेश की जनता मिलकर प्रदेश को उन्नति के पथ पर ले जाएंगे। उन्होंने प्रदेश में कोरोना काल में राज्य सरकार एवं राजस्थान की जनता द्वारा किए गए प्रयासों को उल्लेखनीय बताते हुए पूरे देश के लिए मॉडल बताया। उन्होंने सुरक्षित, शिक्षित एवं विकसित राजस्थान के सपने को पूरा करने के लिए सभी को साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। जिला स्तरीय समारोह में लोक कलाकारों ने देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किया। शबाना के नेतृत्व में महिला शारीरिक शिक्षकों ने आत्मरक्षा सम्बंधी प्रस्तुति दी।

 

 

झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र:-

 

 

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिला परिषद, कृषि एवं उद्यान विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा, ऊर्जा विभाग द्वारा झांकियॉं निकाली गई जिसमें कृषि, जिला परिषद और वन विभाग की झांकियां क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।

 

 

सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख, नगरपरिषद सभापति, जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, तहसीलदार प्रीति मीना सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिला कलेक्टर निवास एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने झंडा फहराया।

 

Public Work Department and District In-charge Minister Bhajan Lal Jatav hoisted the flag in sawai madhopur

 

जिले की 41 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान:-

 

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की 41 प्रतिभाओं को सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव एवं जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में कुलदीप चौधरी, अंडर ऑफिसर, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, गणेश प्रजापत, सीनियर अंडर ऑफिसर, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, एजाज अली, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मु.मा., मीना शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक, पारस चन्द जैन, व्याख्याता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर, रामप्रसाद शर्मा, एसीबीईओ द्वितीय, राजेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य, राउमावि भदलाव, अनिल कुमार जैन, विशिष्ट लोक अभियोजक (पोक्सो न्यायालय) सवाई माधोपुर, दशरथ सिंह, वृक्षपालक, ताराचंद यादव, वन रक्षक, प्रमोद शर्मा, दैनिक भास्कर, गिर्राज शर्मा, न्यूज 18 राजस्थान, विनोद शर्मा, पब्लिक हैल्थ मेनेजर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया, हिमांशु स्वर्णकार, जगमोहन महावर, पशु चिकित्सा सहायक, अब्दुल जब्बार सदस्य किशोर न्याय बोर्ड सवाई माधोपुर, मधुसुदन शर्मा, वरिष्ठ सहायक, डॉ. चमनदीप कौर, नवल किशोर अग्रवाल, नोडल अधिकारी, आचार्य पं. तारा चन्द शास्त्री, बाबूलाल बैरवा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टेªट, उमाकांत शर्मा, बिरजू, सफाई कर्मचारी, नगर परिषद गंगापुर सिटी, वीरवान, सफाई कर्मचारी नगर परिषद सवाई माधोपुर, कुंजी मीना, आशा सहयोगिनी, कुंजविहारी अग्रवाल, अध्यक्ष श्री विज्येश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट सवाई माधोपुर, डॉ. आरती रानी सिंह, एसोसिऐट प्रोफेसर, अनिता पूनियॉ, व्याख्यता, डॉ. हेमराज मीना, चिकित्सा अधिकारी,एम.डी. मेडिसन, कार्यालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, सामान्य चिकित्सालय, सवाई माधोपुर, दिलीप गौत्तम, लेब सहायक, कार्यालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, सामान्य चिकित्सालय, सवाई माधोपुर, दीपिका गुप्ता, पटवारी तहसील सवाई माधोपुर, सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर, एपेक्स रणथम्भौर सेविका अस्पताल विनायक नगर हाउसिंह बोर्ड सवाई माधोपुर, हरिकेश बैरवा, सहायक कर्मचारी सर्किट हाउस सवाई माधोपुर, किरोड़ी लाल मीना, कार्यक्रम अधिकारी, उपजिला कलेक्टर सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, नरेन्द्र कुमार मीना, विकास अधिकारी पंचायत समिति बामनवास, तुलसीराम शर्मा, नायब तहसीलदार खण्डार, भगवान सहाय मीना, भू अभिलेख निरीक्षक, कुनकटा कलां गंगापुर सिटी, कमलेश कुमार तिवाड़ी, सहायक लेखाधिकारी-प्रथम, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर एवं मुकेश कुमार नरवाल कनिष्ठ सहायक, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर का नाम शामिल है। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के कायाकल्प कार्यक्रम में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाडोती, विनोद शर्मा, पब्लिक हेल्थ मैनेजर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया तथा नवल किशोर अग्रवाल, जिला नोडल अधिकारी, एनएचएम को पुरूस्कृत किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !