Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत राहुल और राखी को मिली 10-10 लाख की सहायता राशि

कोरोना काल में अनाथ हुए सवाई माधोपुर जिले के बच्चों राहुल व राखी को सशक्त बनाने के लिए पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत आज सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने उनके कार्यालय कक्ष में पोस्ट ऑफिस की पासबुक, पी.एम. जय हेल्थकार्ड एवं पी.एम. केयर प्रमाण पत्र प्रदान किए।

 

 

उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर जिले से कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए राहुल और राखी का भारत सरकार की पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत सहायतार्थ दस-दस लाख रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य बीमा एवं स्वरोजगार जैसे अन्य साधनों से सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

Rahul and Rakhi got 10-10 lakh assistance under PM Care for Children scheme in sawai madhopur

 

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कालूराम मीना ने बताया कि इन दोनों बच्चों के माता – पिता की कोरोना संक्रमण के दौरान मृत्यु हो जाने पर पूर्व में इन बालकों को राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत एक-एक लाख रूपए की एकमुश्त राशि, राहुल मीना को 50 हजार रूपए की अनुग्रह राशि के साथ साथ 2 हजार 500 रूपए की मासिक पेंशन भी इन दोनों बच्चों को राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान उप वन संरक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मीन आर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !