Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आज गिरफ्तार होने चाहिए गौतम अदानी : राहुल गांधी

नई दिल्ली: अमेरिका की ओर से भारतीय कारोबारी गौतम अदानी पर आरोप तय किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अदानी की गिर*फ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अदानी के पीछे खड़े हैं और उनका बचाव कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि अब ये पूरी तरह से स्पष्ट है कि अदानी ने अमेरिका और भारत दोनों ही जगह के कानून तोड़े हैं।
Rahul Gandhi Gautam Adani News Udpate 21 Nov 24

मुझे हैरानी है कि अदानी अभी भी कैसे इस देश में खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्रियों को गिर*फ्तार किया जा रहा है। अदानी पर कोई जाँच नहीं हो रही है। हम ये मुद्दा लगातार उठा रहे थे। हम जो कह रहे थे, ये उसी ओर इशारा करता है कि प्रधानमंत्री अदानी के साथ मिले हुए हैं, वो अदानी की सुरक्षा कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी ने एक नारा दिया कि एक हैं तो सेफ हैं। हिंदुस्तान में अदानी जी और मोदी जी एक हैं तो सेफ हैं। यहां उनका कुछ नहीं किया जा सकता।

हिंदुस्तान में मुख्यमंत्री 10-15 करोड़ के लिए जेल चले जाते हैं, लेकिन हजारों करोड़ के लिए अदानी जी आजाद घूमते हैं। कारण है कि मोदी जी अदानी को प्रोटेक्ट करते हैं। अदानी जी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। आज किया जाना चाहिए। माधबी बुच को आज हटाया जाना चाहिए। राहुल गांधी का कहना है कि मैं गारंटी देकर कह रहा हूं कि ये व्यक्ति (अदानी) न अरे*स्ट होंगे न और कोई कार्रवाई होगी क्योंकि प्रधानमंत्री जी उनके साथ हैं।

क्या है मामला?

बुधवार को न्यूयॉर्क के अटॉर्नी ने गौतम अदानी पर अमेरिका में धो*खाधड़ी का अभियोग दर्ज किया है। उन पर अमेरिका में अपनी एक कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट दिलाने के लिए 25 करोड़ डॉलर की रि*श्वत देने और इस मामले को छिपाने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी अभियोजकों के आरोप के अनुसार अदानी और उनकी कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी अक्षय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए भारतीय अधिकारियों को भुगतान करने पर सहमति जताई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !