Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रेल मंत्रालय ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में किया बदलाव

नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार नंबर को जरूरी कर दिया है। रेलवे बोर्ड ने 10 जून को जारी किए एक सर्कुलर में कहा है कि यह बदलाव आम मुसाफिरों के फायदे के लिए किया गया है। इस सर्कुलर के अनुसार 1 जुलाई 2025 से आधार ऑथेंटिकेटेड यूजर्स ही इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट या इसके ऐप के जरिए तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।

Railway Ministry changed the rules for Tatkal ticket booking

इसका मतलब है कि 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपको अपना आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक करना होगा। इसके अलावा सर्कुलर में कहा गया है कि 15 जुलाई से रेलवे के टिकट काउंटर या अधिकृत एजेंट से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार बेस्ड ओटीपी जरूरी होगा। यानी की ओटीपी से ऑथेंटिकेट होने के बाद ही तत्काल टिकट बुक हो पाएगा। इसके अलावा, सर्कुलर में कहा गया है कि रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के शुरुआती आधे घंटे तक एसी या नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल बुकिंग नहीं कर पाएंगे।

इसका मतलब है कि जिस दिन किसी ट्रेन की तत्काल बुकिंग शुरू होगी उस दिन रेलवे के अधिकृत एजेंट सुबह 10:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक एसी क्लास के लिए और सुबह 11:00 से 11:30 तक नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। रेल मंत्रालय में फैसले लेने वाले रेलवे बोर्ड ने इसके लिए रेलवे की वेबसाइट को संभालने वाले क्रिस (सीआरआईएस) और आईआरसीटीसी को जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !