Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 2 दिन बाद मौसम में होगा बदलाव 

राजस्थान में आज सभी जगह मौसम साफ रहा और धूप निकली। मौसम केंद्र जयपुर ने 17 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, जबकि 18 फरवरी की शाम से बीकानेर, जोधपुर संभाग में मौसम बदलाव शुरू हो सकता है। यहां के करीब जयपुर सहित 17 जिलों में 19-20 फरवरी को कई जगह बारिश होने के साथ ओले गिर सकते हैं। वहीं, आज रात सबसे कम तापमान गंगानगर, चूरू में 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। गंगानगर में सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ यहां आसमान साफ हो गया। गंगानगर में 18 फरवरी की शाम से बादल छाने लगेंगे। यहां भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। जयपुर में दिन का तापमान बढ़ रहा है। इससे हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। जयपुर में दिन का तापमान बढ़ रहा है।

 

Rain-hail alert in Rajasthan, There will be change in weather after 2 days

 

इससे हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। राजस्थान के शहरों में आज तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। उदयपुर, बारां, जोधपुर, जयपुर, अलवर, कोटा और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई। भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान कल 12.1 था जो आज गिरकर 9 पर आ गया। अलवर में भी टेम्प्रेचर 8 डिग्री से गिरकर 5.8 पर, जबकि उदयपुर में 13 से गिरकर 10.6 पर आ गया। मौसम केन्द्र जयपुर ने प्रदेश में 18 फरवरी की शाम से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। 18 फरवरी को बीकानेर, जोधपुर, चूरू, गंगानगर, जैसलमेर के एरिया में देर शाम आसमान में बादल छा सकते है, जबकि 19 फरवरी से इन इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !