Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने सुशीला मीणा को लिया गोद

जयपुर: पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चाओं में आई बॉलर सुशीला मीणा का राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने रविवार को जयपुर में सम्मान किया है। सुशीला मीणा को सम्मानित करते हुए राज्य के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने सुशीला की तेज गेंदबाजी की तारीफ की है। सुशीला मीणा ने बॉलिंग करते हुए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह को बोल्ड भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

Rajasthan Cricket Association adopted Sushila Meena

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने इस सम्मान कार्यक्रम में सुशीला मीणा को गोद लेने की घोषणा भी की है। आरसीए के संयोजक और गंगानगर से विधायक जयदीप बिहानी ने बीबीसी हिंदी से कहा कि हमने सुशीला मीणा के जयपुर में रहकर क्रिकेट ट्रेनिंग, शिक्षा और रहने-खाने की व्यवस्था की है। इसका सारा खर्च आरसीए उठाएगा।

उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि सुशीला का दाखिला उदयपुर के एक स्कूल में करवाया गया है। सुशीला जयपुर या उदयपुर जहां भी रहना चाहेगी, उसका सारा खर्च आरसीए उठाएगा। लेकिन, हम चाहते हैं कि सुशीला जयपुर में रहकर ट्रेनिंग करें और एजुकेशन हासिल करें।

जानिए सुशीला मीणा के बारे में:

राजस्थान के एक छोटे से आदिवासी गांव रामेर तालाब की रहने वालीं सुशीला मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो तेज गेंदबाजी करते हुए नजर आती हैं। इस वीडियो को पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था। इस वीडियो के साथ सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि सुशीला मीणा के गेंदबाजी एक्शन में भारत के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज जहीर खान की झलक दिखती है।

सचिन तेंदुलकर से तारीफ मिलने के बाद 10 साल की सुशीला की चर्चा खूब हुई। हालांकि, सुशीला ने बताया कि वो सचिन तेंदुलकर को नहीं जानती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता वो कौन हैं। मैंने सचिन तेंदुलकर का नाम सुना है, लेकिन मैंने उन्हें कभी देखा नहीं। अगर आप उनकी तस्वीर भी दिखाएं, तो मैं उन्हें पहचान नहीं पाऊंगी। मैंने कभी क्रिकेट नहीं देखा क्योंकि, हमारे घर में टीवी नहीं है।

 सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !