Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

25 से 31 मार्च तक होगा राजस्थान दिवस उत्सव 

जयपुर: राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 30 मार्च) के उपलक्ष्य में राज्य सरकार वृहद् स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशानुरूप 25 से 31 मार्च तक प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के गरीब, युवा, महिला और किसानों को विशेष सौगातें दी जाएगी। इसके साथ ही निवेश उत्सव, सुशासन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

 

 

 

Rajasthan Day celebration will be held from 25 to 31 March

 

25 से 31 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम:
राजस्थान दिवस समारोह का आगाज 25 मार्च को मरूधरा बाड़मेर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित मातृवन्दन को समर्पित ‘महिला सम्मेलन’ से होगा। वहीं 26 मार्च को ‘किसान सम्मेलन एवं एफ.पी.ओ. कार्यक्रम’ के मुख्य समारोह का आयोजन बीकानेर में तथा 27 मार्च को ‘गरीब एवं अन्त्योदय’ का मुख्य कार्यक्रम भरतपुर में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 28 मार्च को ‘सुशासन समारोह’ का आयोजन भीलवाड़ा में एवं 29 मार्च को ‘युवा एवं रोजगार उत्सव’ का आयोजन कोटा में होगा। राज्य स्तरीय ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ 30 मार्च (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) को एवं राज्य स्तरीय ‘निवेश उत्सव’ 31 मार्च को जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
प्रदेशवासियों को मिलेगी विशेष सौगातें:
इस अवसर पर आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन के माध्यम से लाड़ो प्रोत्साहन योजना की लाभार्थियों एवं विभिन्न महिला समूहों को सीआईएफ राशि का हस्तान्तरण किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश की महिलाओं को इंडक्शन कुकटाप, कालीबाई भील योजना के अन्तर्गत स्कूटी वितरण एवं विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वितों को स्वीकृति पत्र का वितरण सहित कई सौगातें दी जाएगी। इसी तरह किसान सम्मेलन के तहत किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुदान हस्तान्तरण के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
गरीब और अन्त्योदय समारोह के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को डीबीटी, डेयरी बूथ अलॉटमेंट, स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण एवं विद्युत चालित चाक का वितरण सहित विभिन्न सौगातें दी जाएगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। वहीं सुशासन समारोह के तहत प्रदेश की जनता को विभिन्न कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण की भी सौगात दी जाएगी।
इसी तरह युवा एवं रोजगार उत्सव के अंतर्गत विशेष रूप से सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही, बजट घोषणओं की अनुपालना में राज्य सरकार कौशल नीति एवं युवा नीति भी जारी करेगी। साथ ही, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान भी शुरू किए जाएंगे।
राजस्थान दिवस के दिन 30 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह निवेश उत्सव के तहत 31 मार्च को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हस्ताक्षरित निवेश एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग एवं निवेश प्रस्तावों की मॉनिटरिंग के लिए मोबाइल एप का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही, निवेशकों को भू-आवंटन पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा इस अवसर पर लॉजिस्टिक, डेटा सेंटर व टैक्सटाईल पॉलिसी का विमोचन भी किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !