Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान मिशन 2030 : मुख्यमंत्री ने किया युवाओं एवं विषय विशेषज्ञों से संवाद

राज्य के चहुंमुखी विकास, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने एवं राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित राजस्थान के लिए “राजस्थान मिशन 2030” का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ऑडिटोरियम में जिला प्रमुख सुदामा मीना के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में हुआ। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने कहा कि एक नई सोच के साथ एक नयी सुबह की शुरूआत करते हुए पिछले पांच साल में प्रगति की दर 4 गुना करने के बाद राजस्थान मिशन 2030 के माध्यम से राजस्थान अगले 7 साल में प्रगति की गति 10 गुना करने का प्लान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विषय विशेषज्ञों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं, सरकारी-गैर सरकारी कर्मचारियों, मजदूर संगठनों, एनजीओ, सभी धार्मिक संस्थानों, प्रवासी राजस्थानियों सहित समस्त प्रदेशवासियों से विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आह्वान किया कि अपने सुझाव, सलाह व सहयोग हमें दे जिसके आधार पर राजस्थान मिशन-2030 की रूपरेखा तय की जा सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए वेबसाइट  https://mission2030.rajasthan.gov.in/ पर आमजन से ऑनलाइन सुझाव भी मांगे गए हैं। साथ ही फेस टू फेस एवं आईवीआर सर्वे के माध्यम से भी सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन सभी सुझावों को समाहित कर राजस्थान विजन 2030 डॉक्यूमेंट जारी करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सभी वर्गों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव एवं विभागाध्यक्षों से चर्चा की।

 

Rajasthan Mission 2030- Chief Minister interacted with youth and subject experts

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रही है। राज्य सरकार के जन कल्याणकारी फैसलों के कारण राजस्थान देश में मॉडल स्टेट बनकर उभरा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य सरकार ने कुशल वित्तीय प्रबंधन कर जनकल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभान्वित किया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, एसडीएम अनिल चौधरी, नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद प्रसाद बंसल, अधीक्षण अभियन्ता रूपनारायण बैरवा, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक पंकज मीना, संयुक्त निदेशक रामराज मीना, उप निदेशक चन्द्रप्रकाश बड़ाया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मसिंह मीना, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, हिताधिकारी, प्रतिभागी एवं आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !