Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

ब्रह्मपुरी बस्ती में रामदेवजी महाराज चरित्रामृत कथा का हुआ शुभारंभ

भारतीय शिक्षा समिति गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर के जिला व्यवस्थापक कानसिंह सोलंकी की प्रेरणा से आध्यात्मिकता से संस्कारों की ओर संकल्पना को लेकर शहर, ब्रह्मपुरी बस्ती में स्थित श्रीसीताराम बिहारी मन्दिर में श्रीरामदेवजी महाराज चरित्रामृत कथा का आयोजन 111 कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला निरीक्षक महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि कथावाचक पण्डित लक्ष्मीकांत शास्त्री ने अपने मुखारविंद से कहा कि श्रीकृष्ण के अवतार रामदेव का प्राकट्य सन 1442 में भादवा सुदी दोज के दिन राजस्थान के पोकरण के ताम्रवंशी राजा अजमल के यहां हुआ था। आपने कहा कि राजा अजमल श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहने के साथ ही धर्मपरायण राजा भी थे। लेकिन उनकी भी विडंबना थी। वह निरूसन्तान थे। एकबार भगवान द्वारिकाधीश की कृपा से उनके राज्य में बहुत अच्छी बारिश हुई। बारिश के ही दिन में जब एक दिन सुबह किसान अपने खेतों में जा रहे थे, तो रास्ते में उन्हें उनके राजा अजमल मिल गए।

 

किसान उन्हें देख वापस घर की तरफ जाने लगे। यह देख राजा ने पूछा कि वापस क्यों जा रहे हो, तो किसानों ने बताया कि राजा अजमल आप निसंतान है, इसलिए आपके सामने आने से अपशगुन हो गया है और अपशगुन के समय में हम बुआई नहीं करेंगे। राजा ने जैसे ही यह सुना तो बहुत दुखी हुए। लेकिन एक कुशल शासक और गरीबों के मसीहा होने के नाते उन्होंने किसानों को तो कुछ नहीं कहा, पर घर वापस आकर काफी निराश और परेशान हुए। बहुत दुखी होने के कारण राजा समुंदर के किनारे गए और समुद्र में कूद गए। भगवान द्वारिकाधीश ने राजा अजमल को समुद्र में दर्शन दिए। श्रीकृष्ण ने स्वयं बलरामजी के साथ उनके घर अवतरित होने का वरदान दिया और कहा कि वह स्वयं भादवा की दोज के दिन राजा अजमल के घर पुत्र रूप में जब मैं तेरे घर आऊंगा, तो आंगन में कुमकुम के पैर के निशान बन जाएंगे।

 

Ramdevji Maharaj Charitramrit Katha started in Brahmapuri Basti sawai madhopur

 

मंदिर के शंख अपने-आप बजने लगेंगे। वरदान अनुसार पहले बलरामजी ने वीरमदेव के रूप में राजा अजमल की पत्नी मैणादे के गर्भ से जन्म लिया, इसके नौ माह बाद भगवान भादवा की दोज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राजा अजमल के घर रामदेव के रूप में जन्म लिया। भगवान रामदेव कलयुग के अवतारी थे।

 

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मुकेश कुमार, भारतीय शिक्षा समिति के जिला व्यवस्थापक कानसिंह सोलंकी, जिला सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र शर्मा, शंकरलाल प्रजापत, बाबूलाल पेंटर, दिनेश सिंह गोहिल, प्रबंध समिति अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, नरेन्द्र मोहन गर्ग, व्यवस्थापक विष्णु माथुर, सुरेश गर्ग, सुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष मंगलेश शर्मा, रामबाबू गर्ग, सदस्य दामोदर सैनी, संयोजक व प्रधानाचार्य सुमन श्रीमाल, हरेकृष्ण शर्मा, दामोदर शर्मा, हंसराज वैष्णव, महेश शर्मा, दीनदयाल शर्मा, आचार्य अवधेश शर्मा, सुनील शर्मा, हंसराज प्रजापत, कपिल शर्मा, रामप्रसाद माली, गोपाल शर्मा, सतीश शर्मा, तुलसीराम शर्मा, दामोदर शर्मा, महेश सैन, अमरसिंह पूर्विया, लटूरलाल मीना, विनोद जैन, रामसेवक गुप्ता, विजय कासौटिया, विमला राठौर, धनेश्वरी मेहरा, सत्यनारायण काछी, विजयलक्ष्मी, केन्द्र चालक ऊषा शर्मा, दीपिका सैनी, महेश शर्मा, विजय कासौटिया, लक्ष्मीचन्द गुप्ता, हनुमान योगी, जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख महेन्द्र वर्मा, संगीतज्ञ रमेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, विडियो ग्राफिक्स भरत माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !