Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

भर्ती परीक्षाओं में फ*र्जीवाड़ा करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी

जयपुर: शासन सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में शिक्षा संकुल परिसर में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) द्वारा प्राप्त संदिग्ध प्रकरणों की भी गहन समीक्षा की गई। चर्चा का मुख्य फोकस 15 दिसंबर, 2018 से 15 दिसंबर, 2023 तक की पीटीआई (शारीरिक शिक्षा अध्यापक) भर्तियों में सं*दिग्ध पाए गए ऐसे अभ्यर्थियों पर रहा, जिन्होंने फ*र्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर अथवा अनुचित एवं नियमविरुद्ध साधनों से नौकरी हासिल की।

 

recruitment exams jaipur rajasthan news 06 May 25

 

 

 

इस मौके पर विगत वर्षों में आयोजित पीटीआई सीधी भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों द्वारा फ*र्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर तथा नियम विरूद्ध एवं अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर नियुक्ति प्राप्त करने तथा ऐसे अभ्यर्थियों की विस्तृत जांच कर कार्यवाही किए जाने के संबंध में 9 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।

 

 

 

 

बैठक में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र तथा डिग्रियों के सत्यापन हेतु ऑनलाइन पोर्टल बनाने हेतु जोर दिया गया। इस अहम बैठक में युवा एवं खेल विभाग के शासन सचिव नीरज के पवन, राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता, राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. भागचंद बधाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, एसओजी के एसपी के साथ ही स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल विभाग तथा एसओजी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

 

 

बैठक में निम्न बिंदुओं पर हुई चर्चा: 

  1. पीटीआई भर्ती2022 में चयनित 243 अभ्यर्थियों के संबंध में विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही।
  2. विभिन्न पदों की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल फ*र्जी/ड*मी अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करना।
  3. मेडिकल बोर्ड से जांच कराये जाने पर दिव्यांगता प्रमाण पत्रों में दिव्यांगता प्रतिशत एवं दिव्यांगता में भिन्नता की स्थिति।
  4. खेल प्रमाण पत्रों की जांच/वैद्यता के संबंध में।
  5. निजी विश्वविद्यालयों द्वारा बिना काउंसलिंग के सीधे ही बीपीएड/डीपीएड/बीएड/डीएलएड में प्रवेश देकर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करवाने के संबंध में।
  6. निजी विश्वविद्यालयों द्वारा एनसीटीई के निर्धारित मानदंडों के विपरित जाकर स्नातक में प्राप्तांक नहीं होने पर भी बीपीएड में प्रवेश दिए जाने के संबंध में।
  7. बीएड/बीपीएड/एमपीएड/डीपीएड इत्यादि प्रशैक्षिक डिग्रीयों के केंद्रीयकृत रजिस्ट्रेशन एवं सत्यापन की व्यवस्था करवाने के संबंध में।
  8. 15 दिसंबर, 2018 से 15 दिसंबर, 2023 तक की गई भर्तियों में नियुक्त कर्मचारियों के दस्तावेज सत्यापन उपरान्त सं*दिग्ध पाए गए अभ्यर्थियों की जांच पूर्ण करना।
  9. एसओजी द्वारा भेजे गए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपरली*क/फ*र्जी/डमी के रूप में संलिप्त 82 कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही को पूर्ण किया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !