Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सैनिक सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा 8 फरवरी से

सवाई माधोपुर: भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वाधान मे सवाई माधोपुर जिले के ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी से किया जाएगा।

 

 

Recruitment selection examination for the posts of military security personnel from February 8

 

 

कमांडेड कार्यालय कपिल शर्मा ने बताया कि ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसियल ऑफ इंडिया द्वारा 8 फरवरी, 2025 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार, 10 एवं 11 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलारना डूंगर, 12 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली, 13 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक चौथ का बरवाड़ा, 14 एवं 15 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर, 17 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरनाला, 18 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टी खुर्द, 19 एवं 20 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक भर्ती केम्प का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों जिनकी योग्यता सैनिक सुरक्षा जवान में 10 वी पास, आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेमी एवं सुपरवाईजर 12वीं पास आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 170 सेमी होने के साथ ही शारिरिक फिजिकल फीट होना आवश्यक है इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों उक्त तिथियों में अपनी 10 वीं एवं 12 वीं की अंक तालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा।

 

 

 

 

इसके साथ ही उन्होंने बताया सुरक्षा जवान को 14 हजार से 18 हजार मासिक वेतन सुपरवाईजर को 16 हजार से 20 हजार रुपये मासिक वेतन पर भारत सरकार राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एसबीआई बैंक, येस बैंक, चित्तौड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, चाँद बावड़ी आभानेरी, भानगढ़ का किला, कुतुब मीनार,,गुड़गांव हीरो होंडा कंपनी में मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 9528537814, 8057562760 पर संपर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !