Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिले के 34 परीक्षा केन्द्रों पर 27 हजार 4 परीक्षार्थी देंगे रीट परीक्षा 

सवाई माधोुपर: आगामी 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2024) के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में अधिकारियों को परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान नकल एवं पेपर ली*क को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाए।

 

 

REET exam at 34 examination centers in Sawai Madhopur

 

 

इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल अथवा अनियमितता की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देते हुए परीक्षा का आयोजन पूर्ण सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गए है। पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां इस दौरान सतर्क एवं मुस्तैद रहेगी एवं परीक्षा का सफल एवं सुचितापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करेंगी।

 

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने एरिया मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट लगाकर परीक्षा केन्द्रों पर फिजिकल सुविधाओं का वेरिफिकेशन करवाने के निर्देश अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा को दिए है। उन्होंने राजस्थान रोडवेज के मुख्य प्रबन्ध को पीयूष जैन को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोड़वेज की अतिरिक्त बसे लगवाकर परिवहन व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त किया जाना सुनिश्चित करें। वहीं सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस की व्यवस्था मय मेडिकल स्टाफ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित:

जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा के संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर परीक्षार्थी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07462-220323 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। जिला परीक्षा संचालन समिति के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा के आयोजन के दौरान पेपर लीक एवं नकल सहित अन्य प्रकार की विधि विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों के उपयोग की रोकथाम) अधिनियम के तहत कारावास और जुर्माना से दण्डित किया जाएगा एवं संगीन अप*राध करने पर दोषी व्यक्तियों की सम्पत्ति की कुर्की और अधिहरण भी किया जा सकेगा।

 

 

 

उन्होंने बताया कि जिले के 34 परीक्षा केन्द्रों पर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिनमें 14 राजकीय एवं 20 गैर राजकीय परीक्षा केन्द्र है। उन्होंने बताया कि जिले में 27 फरवरी को प्रथम पारी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक 8 हजार 426 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं इसी दिन द्वितीय पारी में अपरान्ह 3 बजे से सांय 5ः30 बजे तक 9 हजार 693 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार दूसरी दिन 28 फरवरी को प्रथम पारी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक 8 हजार 885 परीक्षार्थी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा देंगे।

 

 

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश मीणा, सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एजाज अली, जिला परिवहन अधिकारी पीआर मीणा, राजस्थान रोडवेज के मुख्य प्रबंधक पीयूष जैन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !