Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मानवता की सेवार्थ सवाई माधोपुर पहुंची राहत वाली गाड़ी

सवाई माधोपुर: शीतकाल में जरूरतमंदों को भीषण ठण्ड, बारिश एंड शीतलहर के प्रकोप से बचाने का बीड़ा उठाकर 6 जनवरी को जयपुर से रवाना हुई भजन फाउंडेशन की राहत वाली गाड़ी शनिवार सुबह सवाई माधोपुर पहुंची। यहाँ पहुंचकर गाड़ी ने कुण्डेरा, शेरपुर, रणथंभौर सर्किल, मानटाउन, प्रेम नगर आदि इलाकों से शीतकालीन वस्त्र एकत्रित किये एवं आस पास स्थित कच्ची बस्तियों, रेलवे स्टेशन, पब्लिक पार्क पर मौजूद बेबस और बेसहराजनों को सामाजिक सहयोग से प्राप्त नए – पुराने ऊनी गर्म कपडे बाँटे।

 

Relief vehicle reached Sawai Madhopur to serve humanity

 

 

सूत्रों से पता चला कि चैतन्य ऊर्जा के स्त्रोत भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से फाउंडेशन द्वारा नवंबर 2023 में शुरू किये गए इस शीतकालीन वस्त्र वितरण अभियान का यह तीसरा चरण चल रहा है जो कि जनवरी 2025 में पूरा किया जाना है। भजन फाउंडेशन के प्रोग्राम एडमिनिस्ट्रेटर गौरव शर्मा ने बताया की फाउंडेशन के समर्पित संरक्षक डॉक्टर कुणाल द्वारा की गयी आहत को राहत पहल के तहत शीतलहर एवं ठण्ड के प्रकोप से कठनाई में जीवन काट रहे वंचित वर्ग की मदद हेतु शीतकालीन वस्त्र सहयोग अभियान की रुपरेखा तैयार की गयी।

 

 

 

 

उसके बाद वस्त्र एकत्रित करने और जरूरतमंदों तक पहुंचाने हेतु छ मेंबर्स की सोशल टीम सहित वस्त्र दान बॉक्स वाली एक राहत की गाड़ी तैयार की गयी। यह गाड़ी राजस्थान के अलग अलग जिलों में शीतकालीन वस्त्र सहयोग के कार्य में जुटी हुई है। आमजन के लिए वस्त्रदान को सरल बनाने हेतु कॉल सेंटर एवं डिजिटल प्रबंधन की मदद से दानदाता गाड़ी पर लगे QR या फोन नंबर पर कॉल करके वस्त्रदान हेतु गाड़ी को आमंत्रित कर सकते हैं।

 

 

 

रणथंभौर सर्किल पर भजन फाउंडेशन की राहत वाली गाड़ी के स्वागत सत्र में समाज सेवी विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाराशर ने गाड़ी में रखे वस्त्रदान बॉक्स पर माला एवं टीका लगाकर सभी के कल्याण की कामना की तथा निरंतर मानवता की सेवा में गाड़ी के साथ चलने वाली फाउंडेशन की सेवियर टीम का अभिनंदन कर अपने भाषण से प्रेरित किया। इस मौके पर समाज सेवी मनोज पाराशर ने सवाई माधोपुर वासियों से अधिक से अधिक नए – पुराने वस्त्रदान कर आहत को राहत पहुंचाने की विनम्र अपील की।

 

 

 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेरपुर के ओमप्रकाश ग्राम सचिव योगेश शर्मा समाज सेवी लक्ष्मीकांत भारद्वाज मौजूद रहे। इसी क्रम में विद्या भारती के महामंत्री शिव प्रसाद के दिशा निर्देश में बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने विद्यालय परिसर में राहत वाली गाड़ी का स्वागत करते हुए गुरुजनों एवं विद्यार्थियों से शीतकालीन वस्त्र सहयोग अभियान के पुनीत कार्य में शामिल होने का अनुरोध किया। आदर्श विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों ने अभियान को सवाई माधोपुर जिले में अपने-अपने समुदायों तक पहुँचाने में सहयोग किया।

 

साथ की साथ राष्ट्र निर्माण एवं परोपकार की भावना से औत – प्रोत युवा चिंतन को मजबूती प्रदान करने के इरादे से परोपकार विषय पर “वंचित वर्ग की पीड़ा का वर्णन” शीर्षक पर अनुभूति लेखन प्रतियोगिता की तैयारी की गयी। शीतकालीन वस्त्र सहयोग अभियान के इस कार्यक्रम को सवाई माधोपुर में संपन्न करवाने तथा सफल बनाने में मनोज पराशर ने मुख्य भूमिका निभाई जबकि ने महत्वपूर्ण योगदान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !