Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री परसादीलाल मीणा ने किया झंडारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग मंत्री परसादी लाल मीणा ने झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। झंडारोहण के साथ ही पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान का वादन किया गया। मुख्य अतिथि परसादी लाल मीणा ने खुली जिप्सी में सवार होकर मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बैंड की धुन के साथ पुलिस, आरएसी के जवानों ने मार्चपास्ट किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया। जिसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं जिला कलेक्टर ने शहीद वीरांगनाओं धोली देवी एवं जानकी देवी का सम्मान किया। कोरोना गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना करते हुए समारोह आयोजित हुआ।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री परसादी लाल मीणा ने आमजन के हितों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार एवं प्रदेश की जनता मिलकर प्रदेश को उन्नति के पथ पर ले जाएंगे। उन्होंने प्रदेश में कोरोना काल में राज्य सरकार एवं राजस्थान की जनता द्वारा किए गए प्रयासों को उल्लेखनीय बताते हुए पूरे देश के लिए मॉडल बताया। उन्होंने सुरक्षित, शिक्षित एवं विकसित राजस्थान के सपने को पूरा करने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने गणतंत्र की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के खुशहाली के लिए सबको अपनी भूमिका निर्वाह का संकल्प लेने की बात कही।

Republic day celebration in sawai madhopur

देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति:- जिला स्तरीय समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम उपस्थित दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे। जिसमें प्रस्तुति दाताओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत समूहगान पेश किया गया तथा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर महिला कार्मिकों द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण का डेमो एवं योग प्रदर्शन भी किया गया।
झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र:- गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिला परिषद, कृषि एवं उद्यान विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सिंचाई, चिकित्सा, कृषि उपज मंडी, परिवहन, पर्यटन एवं जिला उ़द्योग केन्द्र सहित दस विभागों द्वारा 11 झांकिया निकाली गई। झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। झांकियों में चिकित्सा विभाग की झांकी प्रथम, कृषि विभाग की द्वितीय एवं वन विभाग की तृतीय रही। इस अवसर पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएस चौहान, उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिला कलेक्टर निवास एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों एवं स्कूलों में भी ध्वजारोहण किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !