Saturday , 5 September 2026
Breaking News

समस्याओं का समय पर करें निस्तारण – कलेक्टर

बिजली, पानी, चिकित्सा सहित अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ली। बैठक में कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली तथा आगामी गर्मियों के लिये प्रत्येक गांव और शहर का कंटेंजेंसी प्लान तैयार रखने के निर्देश दिये।

Resolve problems on time Collector

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा की। अधीक्षण अभियंता पीएचईडी ने बताया कि इसके तहत जिले में स्वीकृत 25 कार्यों में 22 के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं तथा शेष तीन कार्य के वर्क ऑर्डर भी शीघ्र जारी कर दिए जाएंगे। नौगांव में पेयजल के स्रोत विकसित करने में आ रही समस्या के संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने पानी की गुणवत्ता की जांच के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में एसई पीएचईडी से डिफ्लोराइडेशन यूनिट एवं विद आउट डीएफयू वाली पेयजल यूनिटों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पेयजल परिवहनए हैंडपंप सुधारने के कार्य तथा आरओ प्लांट के संबंध में कलेक्टर ने विस्तृत निर्देश दिए।
बैठक में जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता से बकाया कृषि और घरेलू कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली तथा बिजली जीएसएस के निर्माण कार्यए सेपरेट फीडर आदि से संबंधित कार्यों को समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। पोल, लाइन, ट्रांसफॉर्मर व अन्य संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में भी समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में बकाया बिजली कनेक्शन की प्रगति समीक्षा की। बकाया 100 स्कूलों में से 33 में कनेक्शन किए जा चुके हैं तथा 24 की डिमांड राशि जमा करवा दी गई है। इस पर कलेक्टर ने बकाया स्कूलों में भी कनेक्शन जल्द करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनएचएआई के कार्य में बिजली लाइन शिफ्टिंग के कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इसी प्रकार कृषि के बकाया कनेक्शन की प्रगति समीक्षा की। बैठक में लहसोडा एवं कुनकटा कलां में 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सड़कों के कार्य के संबंध में फीडबैक लेकर दिशा-निर्देश दिए। एसई ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के तहत 23 में से 13 कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी। सांकडा सड़क के संबंध में हुई प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने इन कार्यों में गुणवत्ता व समय सीमा की कठोरता से पालना करने के निर्देश दिये।
बैठक में सीएमएचओ से कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। बैठक में मौसमी बीमारियों, अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्थाएं, दवाईयां, जांच आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने, बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत दिए गए लक्ष्यों की पूर्ति के संबंध में हुई प्रगति की समीक्षा कर मिशन मोड़ में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में आरयूआईडीपी के अधिकारियों को सीवरेज के कार्य में गति लाते हुए समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद आरएस चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !