Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बिजली, पानी एवं अन्य विभागों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बिजली, पानी, चिकित्सा सहित अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता से जिले में पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली तथा आगामी गर्मियां में लोगो को पेयजल की परेशान नहीं हो, इसके लिये प्रत्येक गांव और शहर का कंटेंजेंसी प्लान तैयार रखने तथा समस्त व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा की तथा इसमें शामिल गांवों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। इस मिशन में शामिल जिले की विभिन्न जनता जल योजनाओं के सम्बंध में भी विस्तार से चर्चा की। अधिशासी अभियंता पीएचईडी ने जिले में स्वीकृत कार्यों, हैंडपंप की स्थिति तथा उनकी प्रगति के बारे में जानकारी दी।
बैठक में कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए टैंकरों से पेयजल सप्लाई के संबंध में समीक्षा करते हुए समुचित व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए। वर्तमान में जिले में कोहली प्रेमपुरा एवं पिपलाई में टैंकर से पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की जांच के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में एक्सईएन पीएचईडी से डिफ्लोराइडेशन यूनिट एवं विद आउट डीएफयू वाली पेयजल यूनिटों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पेयजल परिवहन, हैंडपंप सुधारने के कार्य तथा आरओ प्लांट के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए।

Review meeting of electricity, water and other departments in sawai madhopur

बैठक में जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता से बकाया कृषि और घरेलू कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली तथा बिजली जीएसएस के निर्माण कार्यए सेपरेट फीडर आदि से संबंधित कार्यों को समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। पोलए लाइन, ट्रांसफॉर्मर व अन्य संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में भी समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को कृषि कनेक्शन के संबंध में प्रगति लाने के निर्देश दिए। ढीले तार एवं अन्य बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में बकाया बिजली कनेक्शन की प्रगति समीक्षा की। जिले में विद्युत कनेक्शन से वंचित 94 स्कूलों में सभी को डिमांड नोटिस जारी कर दिया गया है। विद्युत कनेक्शन से शेष रहे विद्यालयों में एक सप्ताह में कनेक्शन की बात कही। कलेक्टर ने एनएचएआई के कार्य में बिजली लाइन शिफ्टिंग के कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इसी प्रकार कृषि के बकाया कनेक्शन की प्रगति समीक्षा की। बैठक में कुनकटा कलां में 33 केवी सब स्टेशन का कार्य पूर्ण होने जानकारी दी। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सड़कों के कार्य के संबंध में फीडबैक लेकर दिशा-निर्देश दिए। एसई ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के तहत 23 कार्य की प्रगति की जानकारी दी। सांकड़ा सड़क के संबंध में हुई प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने इन कार्यों में गुणवत्ता व समय सीमा की कठोरता से पालना करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा भी की।
बैठक में कलेक्टर ने लंबित कार्याे को समय पर पूरा करने तथा मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में आरयूआईडीपी के अधिकारियों को सीवरेज के कार्य में गति लाते हुए समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएमओ सामान्य चिकित्सालय को एक्सरे, सोनोग्राफी सहित अन्य जांच तथा ट्रोमा सेंटर आदि की समुचित व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !