Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

12400 से अधिक वाहनों के चालान, 608 वाहन सीज

जयपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेशभर में 4 से 18 नवम्बर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान राज्य में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, वाहन चालकों को जागरूक करने तथा यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

 

Road Safety Campaign - Police made more than 2.88 lakh people aware of traffic rules in rajasthan

 

 

पुलिस विभाग ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 2129 लोगों पर की कार्रवाई:

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर राज्य में लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग ने 4 से 10 नवंबर तक श*राब पीकर वाहन चलाने पर 4979, तेज गति से वाहन चलाने पर 31 हजार 613, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 22 हजार 773 , खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 2129, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने पर  6549 तथा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 12453 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान 2 लाख 88 हजार 906 नागरिकों को यातायात नियमों एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया है।

 

परिवहन विभाग ने किए 12400 से अधिक वाहनों के चालान, 308 लोगों के डीएल निरस्त:

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने राज्य में नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक (10 नवंबर तक) कुल 12453 वाहनों के चालान किए हैं। इसमें मालवाहक वाहनों पर ओवरलोडिंग के 805, इन वाहनों में यात्री पाए जाने पर 293 तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 8245 मालवाहक वाहनों के चालान किए गए।

 

 

यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर 145, छत पर सामान रख संचालन करने पर 26 बसों तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 1533 यात्री वाहनों का चालान किया गया है। परिवहन विभाग ने 308 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त तथा 65 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए हैं। इस दौरान 608 वाहनों को सीज किया गया है तथा 33 वाहनों के परमिट भी कैंसिल किए गए हैं। विभाग द्वारा अन्य प्रकरणों में भी चालान किए गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !