Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 18 जनवरी से 17 फरवरी तक “सडक सुरक्षा-जीवन रक्षा” की थीम पर किया गया। सड़क सुरक्षा माह का समापन आज बुधवार को नगर परिषद सभागार में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी एवं नगर परिषद सभापति विमल महावर उपस्थित रहे।
समापन समारोह में जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने सुरक्षा माह के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम एवं गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं तथा सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में सराहनीय कार्य एवं सहयोग करने वाले कार्मिकों एवं सदस्यों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन चालकों की आंखों की जांच के बाद नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया।

Road safety month ended in Sawai Madhopur
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा सड़क सुरक्षा के लिए सभी का कर्तव्य है कि प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों की पालना करें। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाएं तो चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपने जीवन की सुरक्षा के साथ दूसरे के जीवन को भी सुरक्षित करें। प्रत्येक व्यक्ति यातायात के नियमों का पालन करें इसके लिए वातावरण निर्माण हो, जागरूकता के प्रयास किए जाएं। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यातायात के नियमों का सम्मान करें। उन्होंने कहा का दुर्घटना में घायल लोगों की तुरंत मदद करें। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को निज पर शासन फिर अनुशासन के नियम की पालन करने अर्थात स्वयं नियमों की पालना करने पर जोर दिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा माह के दौरान दी गई जागरूकता जानकारी को सभी तक पहुंचाने एवं आत्मसात करने की बात कही। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति विमल महावर ने भी आमजन से सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने का संकल्प लेने की बात कही।
जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान विद्यार्थियों के अलावा स्टेक होल्डर विभागों के प्रतिनिधि, एनजीओं, क्लब, वाहन डीलर, यातायात सलाहकार, वाहन ऑपरेटर, वाहन चालक, मोटर ड्राईविंग स्कूल सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लिया। वाहन रैली, चित्र प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया। जिला परिहवन अधिकारी ने आयोजित गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों एवं उपस्थितजनों को यातायात के नियमों की पालना की शपथ दिलवाकर सप्ताह का समापन किया गया। कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक सियाराम शर्मा, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सूरवाल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश साहू, सामान्य चिकित्सालय की नेत्र विंग से धनराज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का किया सम्मान:- सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर माह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं सुरक्षा माह के दौरान सराहनीय सहयोग करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !