Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रोड़वेज बस का फटा टायर, बाल-बाल बचे यात्री

गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्री होते रहे परेशान

जयपुर से शिवाड़ के लिए चलने वाली रोड़वेज बस जो जयपुर रोडवेज बस स्टेंड से टोंक डिपो की रोड़वेज बस 1105 शाम 3:50 बजे रवाना हुई थी। चाकसू बायपास पहुंचने पर बस का टायर फट गया। लेकिन ड्राइवर रवि शंकर बैरवा की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई और यात्रियों की जान बाल बाल बची। श्याम सुंदर गौतम ने बताया कि इसके पश्चात कंडक्टर दीपक कसेरा ने सवारियों को उतार कर दूसरी रोड़वेज बस में बैठाकर निवाई पहुंचाया।

 

परंतु टापुर, सारसोप, शिवाड़, महापुरा पंचायत क्षेत्र के यात्रियों के लिए उधर जाने के लिए कोई साधन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कंडक्टर ने कुछ यात्रियों से टिकट के पैसे लौटा कर भेज दिया। लेकिन कुल यात्री कंडक्टर से बस व्यवस्था करवा कर यात्रा पूरी करने पर अड़ गए। जिस पर टोंक डिपो के उच्च अधिकारियों से प्रबंधक संचालक व मुख्य प्रबंधक संचालक से बात करने पर अधिकारियों ने यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए दूसरी बस व्यवस्था करवाने और निवाई पहुंचने को कहा।

 

Roadways bus tire burst, passengers narrowly escaped in shivar

 

जिस पर शिवाड़ की तरफ यात्रा करने वाले यात्री दूसरी बस में बैठकर निवाई पहुंचे और रात 9 बजे निवाई से दूसरी बस में यात्री बैठकर 10:30 बजे अपने गांव पहुंचे। ग्रामीण जगदीश प्रसाद सोनी, सुशील जैन, यामीन खान ने बताया कि क्षेत्र की पंच पंचायत के लगभग 40000 की आबादी के लिए जयपुर से शिवाड़, सारसोप, टापुर, ईसरदा आने वाले यात्रियों के लिए मात्र एक रोड़वेज बस चल रही है। जो प्रातः 6 बजे सारसोप-शिवाड़ होकर जयपुर 10:30 बजे के लगभग पहुंचती है।

 

महापुरा ईसरदा पंचायत वासियों को 4 से 7 किलोमीटर चलकर शिवाड़ पहुंचना पड़ता है। इसी प्रकार जयपुर से शाम को 3:30 के लगभग एक बस चलकर 8 बजे शिवाड़ पहुंचती है। इसके पहले वह बाद में इस क्षेत्र में आने वाली कोई रोड़वेज नहीं है इसके चलते ग्रामीण परेशान होते हैं ग्रामीणों ने उसे अधिकारियों क्षेत्रीय विधायक को कई बार रोड़वेज समस्याओं से अवगत करवाने पर ग्रामीणों को आश्वासन के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से दो बस अलग-अलग समय पर चलवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !