Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

7 कंपनियों की 9 दवाइयां व इंजेक्शन बेचने पर लगाई रोक

जयपुर: राजस्थान में ड्र*ग कंट्रोल विभाग ने बीते शुक्रवार को 7 कंपनियों की 9 दवाइयाें के कुछ बैच की बिक्री करने पर रोक लगा दी है। इनमें से 4 दवाइयां जांच में नकली पाई गईं। वहीं 5 दवाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। उनमें सॉल्ट की मात्रा सही नहीं थी। इनमें खांसी, जुकाम, एंटी एलर्जी की दवाइयां एवं इंजेक्शन के अलावा विटामिन डी-3, कैल्शियम, मानसिक रूप से बीमार मरीजों को दी जाने वाली गोलियां और खून पतला करने के इंजेक्शन हैं।

 

 

samples of 9 medicines of 7 companies and injection failed in jaipur

 

 

ड्र*ग कंट्रोलर अजय फाटक और राजाराम शर्मा ने आदेश जारी कर बताया कि नवंबर में बाजार में अलग-अलग जगहों से दवा के सैंपल लिए थे। जो कि जांच में अमानक पाई गई हैं। इसमें सिस्टोल रेमडीज कंपनी की टेल्मिसर्टन और एम्लोडिपिन सॉल्ट वाली सुपाटेल-ट्रियो के तीन बैच हैं। जो फेल हो गए है। यह दवाइयां हाइपरटेंशन के मरीजों को दी जाती हैं।

 

 

 

 

ये दवाइयां मिली नकली:

  1. सनोफी इंडिया लिमिटेड के एविल इंजेक्शन का बैच। ये इंजेक्शन मानसिक तौर पर बीमार मरीजों को नींद के लिए दिए जाते हैं।
  2. सिस्टोल रेमडीज कंपनी की टेल्मिसर्टन और एम्लोडिपिन सॉल्ट वाली सुपाटेल-ट्रियो।
  3. मैसर्स एपल फॉर्म्यूलेशन प्रा. लि. की कैल्शियम कार्बोनेट और विटामिन डी-3 की टैबलेट।
  4. मैसर्स प्योर एंड क्योर हेल्थकेयर प्रा. लि. की अल्प्राजोलम टैबलेट।

 

 

 

 

 

खांसी-जुकाम और एलर्जी की ये दवा अमानक मिलीं

  1. मैसर्स एस्पर फार्मास्युटिकल्स की निमोस्लाइड पेरासिटामोल टैबलेट अमानक मिलीं।
  2. मैसर्स एडविन फार्मा एलसीमास्क-एम (लिवोसिट्राजिन, मोंटेलुकास्ट) की दवाई के सैंपल भी अमानक निकले हैं।

 

 

खून पतला करने वाले इंजेक्शन अमानक मिले:

इनके अलावा मैसर्स स्कॉट-एडिल फार्मासिया लि. का खून पतला करने का हेपारिन सोडियम इंजेक्शन और मैसर्स एथिकेयर लैबोरेट्रीज का संक्रमण कंट्रोल करने वाला सल्फामेथोक्साजोल और ट्राइमेथोप्रिम का इंजेक्शन भी अमानक निकला है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !