सार्वजनिक निर्माण विभाग के संस्थापन अधिकारी हाऊसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर निवासी संजय जैन 40 वर्ष तक विभाग को अपनी सेवाएं देने के बाद 31 दिसम्बर 2023 को राजकीय सेवा से सकुशल सेवानिवृत्त हो गए।

जैन की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके परिजनों की ओर से रविवार को बोदल के निकट स्थित वनखंडी बालाजी के स्थान पर सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर जैन के विभागीय एवं मित्रगणों तथा पारिवारिक लोगों ने उनका माला व साफाय बंधवाकर सम्मान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया