Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

संस्कृत व्याकरण आचार्य में गोल्ड मेडल पाने वाली अस्मत परवीन बनी राजस्थान की एकमात्र मुस्लिम

मिलिए इनसे यह हैं अस्मत परवीन शिरवानी राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बौंली की रहने वाली। मजहब भले ही इनका इस्लाम हो, लेकिन संस्‍कृत भाषा पर इनकी जबरदस्त पकड़ है। यही वजह है अस्मत परवीन राजस्थान की यह एक इकलौती मुस्लिम युवती है, जिन्होंने संस्‍कृत व्याकरण आचार्य परीक्षा में टॉप किया है। मुस्लिम परिवार में पैदा होने वाली अस्मत द्वारा संस्‍कृत व्याकरण आचार्य परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल करने की उनकी पूरी कहानी प्रेरणादायक है। परीक्षा के दौरान अस्मत को जलील भी होना पड़ा था। उसी वक्त टॉपर अस्मत ने टॉपर बनने की ठान ली थी।

Sawai Madhopur Bonli Resident Asmat Parveen became the only Muslim in Rajasthan to get a gold medal in Sanskrit Grammar Acharya

सवाई माधोपुर जिले की बौंली निवासी है अस्मत परवीन:- अस्मत परवीन शिरवानी राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की बौंली कस्बे की रहने वाली हैं। पहले मदरसे में उर्दू पढ़ी और फिर उसके बाद संस्‍कृत में शिक्षा प्राप्त की। जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्‍कृत विश्वविद्यालय ने संस्‍कृत व्याकरण आचार्य में गोल्ड मेडल पाने वाले 14 लोगों की सूची जारी की है, जिसमें अस्मत परवीन शिरवानी का नाम भी शामिल है।

asmat parveen shirwani sanskrit topper muslim girl from bonli rajasthan 2

परीक्षा सेंटर पर पांच मिनट देरी से पहुंची थी अस्मत:- मीडिया से बातचीत में अस्मत ने बताया कि संस्‍कृत कॉलेज में टॉप करने के बाद उसने संस्‍कृत आचार्य व्यावकरण विषय लिया था। जयपुर, शाहपुरा बाग में परीक्षा केंद्र था। परीक्षा देने के लिए वह एक दिन पहले ही जयपुर पहुंच गई थी। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में वह पांच मिनट लेट हो गई थी। पहले तो पांच मिनट की देरी हुई और फिर उसके बाद उसका सब्जेक्ट चेंज का विवाद हो गया।

पूरे 25 मिनट बाद मिली परीक्षा की मंजूरी:- दोनों ही बातों को लेकर सेंटर के लोग अस्मत परवीन से काफी नाराज हो गए थे। उसे परीक्षा देने से रोका जा रहा था और सेंटर के गेट भी बंद कर दिए गए थे। तब सेंटर के बाहर खड़े खड़े अस्मत रोने लगी तो 20 से 25 मिनट बाद उसे परीक्षा में बैठने की मंजूरी मिल ही गई। अस्मत ने रोते-रोते हुए पेपर दिया।

asmat parveen shirwani sanskrit topper muslim girl from Bonli Sawai Madhopur rajasthan

अस्मत को बेइज्जत करके टॉप करने के लिए उकसाया:- अस्मत ने पेपर देते समय ही यह तय कर लिया था कि वह परीक्षा पूरी मेहनत और लगन के साथ देगी ताकि सबको बता सके कि जो लोग जिस लड़की को सेंटर के बाहर खड़ा रखकर सबके सामने जलील किया था, वो टॉपर है। अस्मत कहती है कि मेरे टॉपर बनने में सेंटर वालों का
बहुत बड़ा हाथ है। सेंटर ने मुझे बेइज्जत करके टॉप करने के लिए उकसाया।

asmat parveen shirwani sanskrit topper muslim girl from Bonli Sawai Madhopur rajasthan 3

अस्मत के पिता रहे है सरकारी टीचर:- अस्मत परवीन के पिता मंजूर आलम शिरवानी सरकारी स्कूल में टीचर हैं। पिछले दिनों प्राचार्य पद पर सेवाएं देते हुए उन्होंने वीआरएस ले लिया था। अस्मत के छह भाई-बहन है। तीसरे नंबर की बेटी खुद अस्मत है और उनके रिश्तेदारों ने भी संस्‍कृत से पढ़ाई की है। मगर गोल्ड मेडल अस्मत ने ही हासिल किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !