Saturday , 5 September 2026
Breaking News

खेल मैदान में वॉलीबॉल कोर्ट की खराब स्थिति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम ने मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल का औचक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, अनुपस्थित शिक्षक रिकॉर्ड एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए जा रहे ड्रोन मॉडल का अवलोकन किया तथा बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की।

 

Sawai Madhopur collector expressed his displeasure over the poor condition of the volleyball court

 

कलक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विषय ज्ञान और डिजिटल शिक्षा की समझ का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं, कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासरूम, अटल टिंकरिंग लैब, पुस्तकालय तथा अन्य सभी शैक्षणिक संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ से डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था और अन्य नवाचारों के संचालन पर विस्तृत जानकारी ली।
जिला कलक्टर ने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि विद्यालय पुस्तकालय का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यार्थियों को उपयोगी और प्रेरणादायक पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएं।

 

 

 

 

साथ ही उन्होंने कक्षाओं एवं शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान खेल मैदान में वॉलीबॉल कोर्ट की खराब स्थिति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा खेल सुविधाओं के सुदृढ़ विकास पर चिंता व्यक्त की। खेलकूद गतिविधियों में अनियमितता और दायित्व निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संविदा पर कार्यरत पीटीआई मोजीराम मीणा के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

 

 

जिला कलक्टर ने विद्यालय में शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाए रखने के लिए एडीपीसी समसा दिनेश गुप्ता को साप्ताहिक आधार पर निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल उत्कृष्ट शिक्षा, तकनीक, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर आधारित एक प्रेरक संस्थान के रूप में विकसित होना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !