Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने लिया ऑक्सीजन प्लांट का जायजा

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा जिले में ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर सहित अन्य आवश्यक दवाईयां एवं संसाधनों की उपलब्धता को लेकर लगातार एक्शन मोड़ में रहते हुए अधिकारियों के साथ मॉनिटरिंग कर व्यवस्थाओं को दुरस्त बनाने में जुटे हुए है। जिससे जिले में कोरेाना संक्रमितों सहित सभी मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक दवाईयां एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रही। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को अपरान्ह तीन बजे सामान्य चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट एवं भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के निर्बाध संचालन तथा इसमें किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आए के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। ऑक्सीजन प्लांट के सतत संचालन के संबंध में लगाए गए मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजिनियरों से फीडबेक लिया। इसके बाद उन्होनें मेडिकल ऑक्सीजन के सिलेंडरों के भंडार का निरीक्षण कर प्रभारी अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद को आवश्यक रूप से मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध होए सिलेंडरों एवं ऑक्सीजन का किसी भी स्थिति में दुरूपयोग नहीं हो। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडरों के संबंध में प्रभारी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन ऑक्सीजन सिलेंडरों की ऑडिट की जाए तथा खाली सिलेंडरों को नियमित रूप से अलवर भिजवाकर रिफिल करवाकर मंगवाया जाए। आवश्यकता एवं एसेसमेंट के अनुसार निजी चिकित्सालयों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर में लीकेज नहीं होने, आवश्यक फ्लो के अनुसार ऑक्सीजन देने तथा बूंद-बूंद का उपयोग करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने रेमडेसिविर के संबंध में तीन चिकित्सकों की कमेटी तथा मरीज की गंभीरता की स्थिति के अनुसार आवश्यकता की प्रायोरिटी से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त आरटीपीसीआर जांच मशीन आई:- कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सलय में की जा रही आरटीपीसीआर जांच के कार्य का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में संबंधित लेब टेक्निशियन एवं अधिकारियों को समय पर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि सामान्य चिकित्सालय में एक अतिरिक्त आरटीपीसीआर जांच मशीन आ गई है। इससे सैंपल जांच के कार्य में भी तेजी आएगी।

sawai madhopur Collector inspected oxygen plant in general hospital

कलेक्टर ने कोविड मरीजों के संबंध में लिया फीडबेक:- कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. सुनील शर्मा, सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी, आरसीएचओ डॉ. कमलेश मीना, डॉ. महेन्द्र जैन, मधुसूदन सिंह एवं आरएएस अधिकारी प्रहलाद मीना से सवाई माधोपुर जिला अस्पताल एवं अपेक्स रणथंभौर सेविका अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के संबंध में फीडबेक लिया। उन्होंने मरीजों को मेडिकल ऑक्सीजन, आवश्यकता के अनुसार रेमडेसिविर एवं अन्य दवाईयों के संबंध में जानकारी ली। इसी के साथ देवनारायण छात्रावास व शेरपुर स्थित सेविका अस्पताल में संचालित कोविड केयर सेंटर में कोविड मरीजों के उपचार के संबंध में फीडबेक लिया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ, पीएमओ एवं चिकित्सकों का हौंसला बढ़ाते हुए समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही तथा टीम भावना के साथ उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए सेवा कार्य की सराहना की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !