Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच

सवाई माधोपुर: गर्मी के मौसम और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन चिकित्सा सेवाओं को सतर्क और प्रभावी बनाए रखने हेतु जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बुधवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरवाल एवं भाड़ौती का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अस्पतालों में हीट वेव से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं जैसे वार्डों में पर्याप्त पंखे, कूलर, एसी की उपलब्धता, मरीजों और आगंतुकों के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई की स्थिति तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की गहनता से जांच की।

 

Sawai Madhopur collector inspected the arrangements for protection from heat and heat wave

 

 

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरवाल में सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए वार्डों में अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था रखने, कूलरों में प्रतिदिन पानी बदलवाने, सभी विद्युत उपकरण कार्यशील रखने, चिकित्सालय परिसर व वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, नाइट ड्यूटी करने वाले कार्मिकों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता की भी विस्तार से जांच की गई।

 

 

 

 

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाड़ौती में ट्रांसफार्मर की कमी के कारण सीबीसी मशीन संचालित नहीं होने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता विद्युत बी.एल. मीना को तुरन्त प्रभाव से ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश प्रदान किए। जिस पर अधीक्षण अभियंता द्वारा इसी दिन समाधान का आश्वासन दिया गया। इस दौरान उन्होंने लैब में होने वाली जांचो के संबंध में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने जनरल वार्ड, महिला वार्ड, औषधि भंडार, इंजेक्शन कक्ष, लेब व नमूना संग्रहण केंद्र में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती प्रसूता से संवाद कर चिकित्सालय में मिलने वाली निःशुल्क दवाईयों, सफाई व्यवस्था सहित अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। जिस पर प्रसूता एवं अन्य मरीजों द्वारा चिकित्सकीय सेवाओं के प्रति संतुष्टि व्यक्त की गई। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी, चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !