Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए 31 जनवरी तक करवाएं रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 31 जनवरी 2023 तक योजना में पंजीकरण करवाने पर 1 फरवरी 2023 से योजना में नि:शुल्क उपचार का लाभ ले सकेंगे। 31 जनवरी 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर आमजन को योजना का लाभ 1 मई 2023 से मिल पाएगा। यह राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी फ्लैगशिप योजना है, जिसमें प्रदेश का कोई भी परिवार 850 रुपए देकर योजना से जुड़ सकता है। योजना से जुड़ने के लिये उम्र, आयु, वर्ग, आय की कोई बाध्यता नहीं है।

 

 

Sawai Madhopur Get registered for Chiranjeevi Health Insurance Scheme by 31 January

 

 

सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जल्द स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए जिले के नागरिक 31 जनवरी 2023 तक रजिस्ट्रेशन करवा लें। 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाने पर परिवार को 1 फरवरी 2023 से योजना लाभ ले सकेंगे। 31 जनवरी के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर योजना का लाभ 1 मई 2023 से मिल पाएगा। इसलिए वंचित परिवार ई-मित्र पर 850 रुपए जमा करवाकर मंगलवार 31 जनवरी तक आवश्यक रूप से चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाएं।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 1 मई 2021 से शुरु की गई थी। जिन परिवारों की पॉलिसी 31 जनवरी 2023 तक वैद्य है, वें भी 31 जनवरी तक पॉलिसी रिन्यू करवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद पंजीकरण अथवा पॉलिसी रिन्यू करवाने पर पंजीकृत परिवार को 1 मई 2023 से योजना में उपचार ले सकेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !