Thursday , 23 April 2026
Breaking News

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सजग रहें नाकेदार : सम्भागीय आयुक्त

सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा ने गत गुरूवार को देर रात्रि मध्यप्रदेश की सीमा पर पालीघाट स्थित नाके का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चैक पोस्ट पर मौजूद कर्मचारियों को अवैध गतिवधियों को रोकने के लिए सजग रहने के निर्देश प्रदान किए है। सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने में चैक पोस्ट/नाकों में कार्यरत प्रवर्तन एजेन्सियों के कार्मिकों की महत्ती भूमिका है।

 

 

Sawai Madhopur News alert to conduct free, fair and transparent elections Divisional Commissioner

 

किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही विधानसभा आम चुनावों को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित पालीघाट नाके पर स्थित पुलिस कार्मिकों एवं एफएसटी टीम को यह हिदायत दी। उन्होंने इस दौरान पुलिस नाके के कार्मिकों द्वारा वाहन चैकिंग संधारण रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाहन चैकिंग का रजिस्टर में सही संधारण नहीं करने को गम्भीर लापरवाही मानते हुए इसकी तत्काल सूचना जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला को दी।

 

 

 

उन्होंने इस दौरान उपखण्ड अधिकारी खण्डार बंशीधर योगी एवं पुलिस उपाधीक्षक अनिल डोरिया द्वारा भी नाके के वाहन संधारण रजिस्टर को चैक नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें आगे से नियमित रूप से नाके के वाहन संधारण रजिस्टर को चैक पर उस पर अपने हस्ताक्षर दिनांक व समय के साथ अंकित करने के निर्देश प्रदान किए।

 

 

उन्होंने इस दौरान नाके पर आबकारी विभाग के दल की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए आबकारी अधिकारी रामरतन मीना को नाके पर नियमित रूप से आबकारी दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने फ्लाइंग स्कवायड टीम प्रभारी द्वारा की गई कार्यवाही पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें ऐसी जगह वाहन चैकिंग की व्यवस्था करनी चाहिए जहां पर वाहन यातो धीमा होता है या रूकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !