Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सभी प्रत्याशियों को देनी होगी सोशल – मीडिया अकाउंट की जानकारी

विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी देनी होगी। प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल करते समय फार्म 26 अनु. 3 में जानकारी देनी आवश्यक है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान चुनाव में भाग ले रहे सभी प्रत्याशियों को उनके सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी नामांकन दाखिल करते समय प्रस्तुत करनी होगी, जिससे उनके द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए डाली जा रही सामग्री की मॉनिटरिंग हो सके। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता सोशल मीडिया पर भी लागू है।

 

 

Sawai Madhopur News All candidates will have to provide information about social media accounts

 

 

सोशल मीडिया विज्ञापन, प्रचार-प्रसार के लिए किए गए व्यय को चुनाव खर्च में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया विज्ञापन पर किया गया व्यय कंटेंट, वेतन, इंटरनेट कम्पनी को भुगतान आदि चुनाव व्यय में सम्मिलित होगा। ई-पेपर पर राजनैतिक विज्ञापन का अधिप्रमाणन आवश्यक है। आयोग स्तर पर सोशल मीडिया सेल की गतिविधियों पर मॉनिटरिंग रहेगी।

 

 

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान मीडिया कवरेज आरपीए 1951 सेक्शन 126 (1)(बी) के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व कोई चुनाव सामग्री इलेक्ट्रॉनिक एवं संबंधित मीडिया पर प्रदर्शित नहीं की जाएगी। जनसभा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। एग्जिट पोल एवं उनके परिणामों पर 48 घंटे पूर्व प्रतिबंध रहेगा।

 

 

प्रिंट मीडिया के लिए पीसीआई के दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी। भ्रामक, अनर्गल प्रचार-प्रसार नहीं करना चाहिए। जाति, धर्म के आधार पर प्रकाशन नहीं होना चाहिए तथा एनबीएसए के दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !