Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पूर्ण गरिमा व समारोह पूर्व मनाएंगे सवाई माधोपुर का 262वां स्थापना दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के 262वें स्थापना दिवस को पूर्ण गरिमा व समारोह पूर्व मनाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। सहायक निदेशक पर्यटन ने बताया कि उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर का 262वां स्थापना दिवस के अवसर पर 19 व 20 जनवरी, 2025 को विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक पारम्पारिक फुटबॉल, मैराथन, खेल-कूद प्रतियोगिताए, हेरिटेज वॉक, बॉलीवुड नाईट, चित्रकला आयोजित की जाएगी।

 

Sawai Madhopur's 262nd foundation day will be celebrated with full dignity and ceremony.

 

 

 

इस दौरान 19 जनवरी को प्रातः 9 बजे त्रिनेण गणेश जी की महाआरती, प्रातः 10 बजे फोटो प्रदर्शनी दशहरा मैदान में, प्रातः 10ः30 बजे नगर परिषद सवाई माधोपुर में सवाई माधोपुर के संस्थापक महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम, इसी दिन प्रातः 11 बजे काला गौरा भैरव मंदिर से गलता मंदिर तक हेरिटेज वॉक का आयोजन होगा। प्रातः 11ः30 बजे काला गौरा भैरव मंदिर से दण्डवीर बालाजी होते हुए राजबाग मैदान तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

 

 

 

 

जिसमें जयपुर के विश्व प्रसिद्ध तीज महोत्सव के दौरान निकलने वाले लवाजमा की भी झलक इसमें देखने को मिलेगी। वहीं विभिन्न स्कूलों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन की शोभा यात्रा में विशेष रूप से भागीदारी रहेगी। वहीं 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे राजबाग मैदान में पारम्परिक खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांय 6 बजे दशहरा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगीलो राजस्थान का आयोजन किया जाएगा।

 

 

इसी प्रकार 20 जनवरी को प्रातः 9 बजे दशहरा मैदान से सर्किट हाउस होते हुए आलनपुर से पुनः दशहरा मैदान तक मैराथन, प्रातः 10ः30 बजे दशहरा मैदान पर पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रातः 11 बजे काला गौरा भैरव मंदिर से गलता मंदिर तक हेरिटेज वॉक, दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान में फुटबॉल मैच एवं सांय 6 बजे दशहरा मैदान में बॉलीवुड नाईट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !