Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में सवाई माधोपुर के गजेंद्र को मिला प्रथम एवं महेंद्र जाखड़ को द्वितीय पुरस्कार

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में सोमवार को सवाई माधोपुर जिले के दो प्रतिभागियों ने पहले ही दिन प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार हासिल किया है। जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के तहत प्रदेश के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वीडियो प्राप्त हो रहे हैं और लोग विशेषकर युवा वर्ग बढ़चढ़ कर इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं। जिले के बाटोदा निवासी गजेंद्र सिंह सोलंकी प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रूपए की धनराशि जीतने वाले प्रतिभागी रहे।

 

वहीं नागौर जिले के कुचामनसिटी निवासी पुलिस कांस्टेबल महेंद्र जाखड़ जो वर्तमान में सवाई माधोपुर जिले के बामनवास थाने में कार्यरत है, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये की राशि के विजेता रहे। जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री द्वारा कि कई जनकल्याणकारी योजनाओं का समावेश कर गजेंद्र सिंह सोलंकी एवं महेन्द्र जाखड़ ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपलोड किया। जहां उन्हें प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार हासिल हुआ।

 

Sawai Madhopur's Gajendra got first prize and Mahendra Jakhar second prize in Jan Samman video contest

 

इसी प्रकार जालोर के जितेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त की। साथ ही प्रदेश के 100 प्रतिभागियों ने एक-एक हजार रुपए के साथ प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि सरकारी योजनाओं को प्रदेश के हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के संकल्प को साकार करते हुए राज्य सरकार ने यह अभिनव प्रतियोगिता आयोजित की है।

 

प्रतिभागी इस कांटेस्ट में #JanSammanJaiRajasthan के साथ वेबसाइट jansamman.rajasthan.gov.in पर पंजीकरण फॉर्म भरें, दिए गए फॉर्म में लिंक सबमिट करें और सबमिट बटन दबाएं। यह प्रतियोगिता 6 अगस्त तक चलेगी सभी इच्छुक प्रतिभागी अपने वीडियो बनाकर पोस्ट कर सकते हैं। प्रतिभागी प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए पात्रता मानदंडों को पूरा करें और हर दिन शानदार पुरस्कार जीतने का मौका पाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !